विदेश की खबरें | ट्रम्प ने हांगकांग स्वायत्तता कानून पर किए हस्ताक्षर, उसे मिलने वाली विशेष तरजीह भी समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को हांगकांग स्वायत्तता कानून पर हस्ताक्षर किए और अमेरिका द्वारा उसे मिलने वाली तरजीह को भी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके समाप्त कर दिया ।

वाशिंगटन, 15 जुलाई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को हांगकांग स्वायत्तता कानून पर हस्ताक्षर किए और अमेरिका द्वारा उसे मिलने वाली तरजीह को भी एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करके समाप्त कर दिया ।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने चीन को हांगकांग के लोगों के खिलाफ दमकनकारी हरकतों के लिए जवाबदेह ठहराने के लिए आज एक कानून और एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।’’

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के बीच चीन का अमेरिका से वैश्विक आयात जून में 10.6 प्रतिशत बढ़ा.

उन्होंने कहा कि हांगकांग स्वायत्तता कानून कांग्रेस में सर्वसम्मति से पारित हुआ। यह कानून अमेरिकी प्रशासन को हांगकांग की आजादी को खत्म करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का अधिकार प्रदान करता है।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम सभी ने देखा कि क्या हुआ, स्थिति अच्छी नहीं है। उनकी स्वतंत्रता छीन ली गई, उनके अधिकार छीन लिए गए और मुझे लगता है कि इन सब के साथ हांगकांग कभी भी मुक्त बाजारों में मुकाबला नहीं कर पाएगा। मुझे लगता है कि कई लोग हांगकांग छोड़ देंगे और एक प्रतिद्वंद्वी को खो देने के कारण हमारा व्यापार भी बढ़ जाएगा।’’

यह भी पढ़े | भगवान राम पर नेपाली प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा के बयान से भड़के संत और विहिप.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने एक महत्वपूर्ण प्रतिद्वंद्वी खो दिया, जिसे हमने व्यवसाय करने के लिए बढ़ावा दिया था और उसके साथ काफी व्यापार भी किया। हमने उन्हें ऐसी चीजे़ं दी, जिसे किसी और को करने का अधिकार नहीं था और इससे उन्हें बाजार में काफी फायदा मिला और उस फायदे की वजह से उनका व्यापार इतना व्यापक है। कुछ साल पहले हमारे उन्हें यह तोहफा देने से पहले शायद ही किसी ने ऐसा सोचा होगा। यह सही मायने में स्वतंत्रता का तोहफा था।’’

राष्ट्रपति ने अमेरिका द्वारा हांगकांग को दी जाने वाले तरजीह समाप्त करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर भी हस्ताक्षर किए।

उन्होंने कहा, ‘‘हांगकांग के साथ भी अब चीन जैसा व्यवहार ही किया जाएगा। कोई विशेषाधिकार, कोई विशेष आर्थिक मदद और संवेदनशील प्रौद्योगिकियों का कोई निर्यात नहीं। इसके अलावा आप जानते हैं कि हम काफी शुल्क लगा रहे हैं और चीन पर भी काफी शुल्क लगाए हैं। चीन के साथ ऐसा पहली बार हुआ है कि उसने अमेरिका को अरबों डॉलर दिए हैं और उस राशि का कुछ हिस्सा मैंने देश के किसानों और पशुपालकों को दिया है क्योंकि उन्हें ही निशाना बनाया जा रहा था। ऐसा तीन साल से जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\