ट्रंप ने कहा, अमेरिका में एक करोड़ से ज्यादा कोविड-19 जांच होगी
कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित इस देश में मृतक संख्या 80,000 से ऊपर चली गई है।
वाशिंगटन, 12 मई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने अपनी कोविड-19 जांच की क्षमता को बढ़ा दिया है और देश में होने वाले परीक्षणों की संख्या इस हफ्ते एक करोड़ के पार चली जाएगी।
कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित इस देश में मृतक संख्या 80,000 से ऊपर चली गई है।
चीन से उभरे, कोरोना वायरस ने अब तक 40 लाख से अधिक लोगों को संक्रमित किया है और दुनिया भर में 2,85,000 लोगों की जान ली है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में अब तक 13 लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं और 80,000 से ज्यादा मौत हुई है।
अमेरिकी खाद्य एवं औषध प्रशासन ने 92 से अधिक जन स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं को जांच के लिए अधिकृत किया है और अमेरिका में 90 लाख से ज्यादा जांच हो चुकी है। तीन हफ्ते पहले, अमेरिका हर दिन करीब 1,50,000 जांच कर रहा था जो अब बढ़कर प्रतिदिन 3,00,000 हो गयी हैं।
व्हाइट हाउस में सोमवार को रोज़ गार्डन में प्रेस वार्ता के दौरान संवादादाताओं से बातचीत में, ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका इस हफ्ते एक करोड़ से अधिक जांच कर लेगा जो किसी अन्य देश की तुलना में लगभग दोगुना होंगी।
उन्होंने कहा, “हम, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन, फ्रांस, जापान, स्वीडन, फिनलैंड और कई अन्य देश के प्रति व्यक्ति से ज्यादा और कुछ मामलों में इन सारे देशों में हो रही जांच को मिला दें तो उससे अधिक परीक्षण कर रहे हैं।”
राष्ट्रपति ने कहा कि प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों का नतीजा है कि प्रत्येक राज्य मई में प्रति व्यक्ति ज्यादा जांच कर पाएंगे जितना कि दक्षिण कोरिया ने प्रकोप शुरू होने के बाद से चार महीने में किया है।
यह बड़ी प्रतिबद्धता पूरिटन मेडिकल प्रोडक्ट्स, यूएस कॉटन, अबॉट लैब और थर्मो फिशर समेत अमेरिकी उद्योगों के व्यापक समन्वय के कारण संभव हो सकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

