एजेंसी न्यूज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- देश में COVID-19 महामारी से मरने वालों की संख्या 70,000 तक पहुंची

ट्रंप से सोमवार को व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया था कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति वियतनाम युद्ध की तुलना में छह हफ्तों में ज्यादा अमेरिकियों की मौत होने के बाद फिर से चुने जाने के हकदार हैं। वियतनाम युद्ध में करीब 58,000 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- देश में COVID-19 महामारी से मरने वालों की संख्या 70,000 तक पहुंची
राष्ट्रपति डोनाल्ड (Photo Credits: IANS)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) इसी महीने कई बार अनुमान जता चुके हैं कि कोविड-19 (Covid-19) से अमेरिका में करीब 60,000 लोगों की मौत हो सकती है. ट्रंप से सोमवार को व्हाइट हाउस प्रेस वार्ता के दौरान पूछा गया था कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति वियतनाम युद्ध की तुलना में छह हफ्तों में ज्यादा अमेरिकियों की मौत होने के बाद फिर से चुने जाने के हकदार हैं.

वियतनाम युद्ध में करीब 58,000 अमेरिकी सैनिक मारे गए थे. जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोविड-19 मृतकों की संख्या 55,000 के पार जा चुकी है. ट्रंप ने कहा कि देश ने बहुत से लोग गंवा दिए.

यह भी पढ़ें: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी सफाई, कहा- COVID-19 मरीजों का इलाज रोगाणुनाशकों से करने की बात व्यंग्य में कही

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप शुरुआती अनुमान को देखें जो 22 लाख थी तो हम संभवत: इसे बहुत कम कर 60,000 से 70,000 पर ला पाए हैं. एक व्यक्ति के लिए इतना कर पाना बहुत है. और मेरे विचार में मैंने सच में बहुत अच्छे फैसले लिए हैं. सीमा बंद करना या चीन से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाना बड़ा फैसला था.”

ट्रंप ने कहा, “मेरे हिसाब से मैंने बहुत अच्छा काम किया है. मैं कहूंगा, एक व्यक्ति के लिए यह बहुत है.” उनके इस तर्क का आधार वह अनुमान है जिसमें कहा गया था कि अगर सामाजिक दूरी के माध्यम से कोरोना वायरस को फैलने से रोकने का प्रयास तेज नहीं किया गया तो अमेरिका में 15 से 22 लाख लोगों की मौत हो सकती है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 09:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).