विदेश की खबरें | ट्रंप ने छह जनवरी को ‘मेरे परिवार को खतरे’ में डाल दिया था : माइक पेंस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेंस के इस बयान से अगले साल के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार के नामांकन की दौड़ में शामिल दोनों नेताओं के बीच विवाद और गहरा गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेंस के इस बयान से अगले साल के राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार के नामांकन की दौड़ में शामिल दोनों नेताओं के बीच विवाद और गहरा गया है।

वार्षिक ‘ग्रिडिरोन’ रात्रि भोज के दौरान पेंस ने कहा, ‘‘(पूर्व) राष्ट्रपति ट्रंप गलत थे।’’ इस रात्रि भोज में नेता और पत्रकार शामिल होते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे चुनाव पलटने का कोई अधिकार नहीं था और उनके (ट्रंप के) बेतुके बयानों ने उस दिन (छह जनवरी को) मेरे परिवार और कैपिटोल (संसद भवन परिसर) को खतरे में डाल दिया था। मैं जानता हूं कि इतिहास डोनाल्ड ट्रंप को इसके लिए जिम्मेदार ठहराएगा।’’

कभी ट्रंप के वफादार रहे पेंस की यह टिप्पणी उनकी अब तक की सबसे तीखी आलोचना थी, जो अक्सर अपने पूर्व बॉस का सामना करने से कतराते रहे हैं। ट्रंप पहले ही अपनी उम्मीदवारी का एलान कर चुके हैं। लेकिन पेंस ने ऐसा नहीं किया है, हालांकि वह राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल होने के लिए अपने पांव जमा रहे हैं।

2021 के राष्ट्रपति चुनाव में पेंस परिणामों के औपचारिक प्रमाणीकरण की अध्यक्षता कर रहे थे और ट्रंप ने छह जनवरी के दिन तक राष्ट्रपति जो बाइडन की चुनावी जीत को पलटने के लिए पेंस पर दबाव डाला था। लेकिन पेंस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था और जब दंगाइयों ने कैपिटोल पर धावा बोला था तब कुछ ने कहा था कि वे ‘‘माइक पेंस को फांसी पर लटकाना चाहते हैं।’’

हमले की जांच करने वाली प्रतिनिधि सभा की समिति ने अपनी अंतिम रिपोर्ट में कहा कि ‘‘अमेरिका के राष्ट्रपति ने भीड़ को उकसाया था जिसने अपने ही उपराष्ट्रपति को निशाना बनाया था।’’

पेंस ने अपने ग्रिडिरोन रात्रि भोज में कहा, ‘‘इस बारे में कोई गलती न करें, उस दिन जो हुआ वह अपमानजनक था और अगर इसे किसी और तरीके से चित्रित किया गया तो यह सभ्यता और शालीनता का मजाक होगा।’’

इस बीच, ट्रंप ने दंगाइयों का समर्थन करते हुए कहा कि अगर उन्हें फिर से चुना गया तो वे उन्हें माफ करने पर विचार करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\