एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ट्रंप ने आयोवा कॉकस से पहले रामास्वामी की सार्वजनिक रूप से आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में पहली बार अपने प्रतिद्वंद्वी विवेक रामास्वामी की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की है।

विदेश की खबरें | ट्रंप ने आयोवा कॉकस से पहले रामास्वामी की सार्वजनिक रूप से आलोचना की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 14 जनवरी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी की दौड़ में पहली बार अपने प्रतिद्वंद्वी विवेक रामास्वामी की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की है।

इस साल के अंत में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए ट्रंप को रामास्वामी कड़ी टक्कर दे रहे हैं। ट्रंप ने आरोप लगाया कि भारतीय अमेरिकी उद्यमी नामांकन हासिल करने के लिए ‘‘कपटपूर्ण अभियान के हथकंडे’’ अपना रहे हैं।

ट्रंप की यह टिप्पणी सोमवार को आयोवा कॉकस (पार्टी की होने वाली बैठक में उम्मीदवार को लेकर सदस्यों के विचार करने) होने से पहले आई है। यह राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार चुनने के लिए रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी में चलने वाली लंबी प्रक्रिया की शुरुआत है।

पूर्व राष्ट्रपति की यह टिप्पणी रामास्वामी (38) द्वारा कई टिप्पणी और पोस्ट किए जाने के बाद आई है। रामास्वामी की टिप्पणी से ट्रंप और उनकी टीम नाराज है।

रामास्वामी के अभियान के दौरान लोगों द्वारा पहनी जाने वाली टी-शर्ट पर लिखे नारे से ट्रंप खासे नाराज हैं। टी शर्ट पर लिखा है, ‘‘सेव ट्रंप, वोट विवेक’’ (ट्रंप को बचाओ, विवेक को वोट दो)।

रामास्वामी ने शनिवार को आयोवा के रॉक रैपिड्स में अपने कार्यक्रम के बाद युवाओं के एक समूह के साथ एक तस्वीर पोस्ट की, जिसने पूर्व राष्ट्रपति का ध्यान आकर्षित किया।

ट्रंप (77) ने ‘ट्रुथ सोशल पर शनिवार को पोस्ट किया, ‘‘बहुत धूर्त, लेकिन विवेक के लिए वोट 'दूसरे पक्ष' के लिए वोट है - इससे धोखा मत खाइए। 'ट्रंप' के लिए वोट करें, अपना वोट बर्बाद न करें। विवेक अमेरिका को ‘फिर से महान बनाओ’ अभियान के साथ नहीं हैं।’’

‘अमेरिका को फिर से महान बनाओ’ अभियान एक राजनीतिक नारा है जिसे ट्रंप ने 2016 में अपने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान लोकप्रिय बनाया।

यह पहली बार है जब ट्रंप और उनकी टीम ने रामास्वामी को सीधा निशाना बनाया है।

रामास्वामी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘उनके (ट्रंप) अभियान सलाहकारों का दुर्भाग्यपूर्ण कदम। मुझे नहीं लगता कि मैत्रीपूर्ण कटुता मददगार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2024 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).