एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर में की रैली, ‘ठग’ और ‘अराजकतावादियों’ से खतरों को रेखांकित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर में शुक्रवार रात को एक रैली की।

विदेश की खबरें | ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर में की रैली, ‘ठग’ और ‘अराजकतावादियों’ से खतरों को रेखांकित किया

ट्रंप ने न्यू हैम्पशायर में शुक्रवार रात को एक रैली की।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत उन प्रदर्शनकारियों की आलोचना से की जिन्होंने साउथ लॉन पर उनके भाषण के बाद जाने वालों के साथ दुर्व्यवहार किया था।इसमें केंटुकी के सीनेटर रैंड पॉल भी शामिल हैं, जिन्हें व्हाइट हाउस से बाहर आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा दे कर बाहर निकाला।

यह भी पढ़े | UN सुरक्षा परिषद ने अमेरिका की मांग के अनुरूप लेबनान में शांतिरक्षकों की संख्या घटाने की दी मंजूरी.

ट्रंप ने अपने समर्थकों की सुरक्षा के लिए ज्यादा कुछ नहीं करने पर कोलंबिया के मेयर मुरिएल बोजर की आलोचना की और कहा,‘‘ वे ठगों का एक समूह थे। असंतुष्ट, उन्मत्त क्रोध। आपको वाशिंगटन में पिछली रात को देखना चाहिए, यह एक अपमान था।’’

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव में बेहद कम वक्त बचा है और प्रचार के लिए ट्रंप का धुआंधार यात्रा का कार्यक्रम है।

यह भी पढ़े | दुबई: संयुक्त अरब अमीरात में COVID-19 के 390 नए मामले आए सामनें, कुल आंकड़े 68,901.

ट्रंप ने कहा कि प्रदर्शनकारी ‘‘अराजकतावादी’’ थे।

उन्होंने कहा, ‘‘वे केवल परेशानी खड़ी करना चाहते हैं। उन्हें जॉर्ज फ्लॉयड से कोई सरोकार नहीं है। उनका किसी भी चीज़ से कोई लेना-देना नहीं है। वे जानते तक नहीं है कि जॉर्ज फ्लॉयड हैं कौन....।’’

इसबीच राष्ट्रपति ने शुक्रवार को एक महिला को क्षमा कर दिया जो रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की रात में एक विशेष वक्ता थीं और जिन्होंने ट्रंप की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक दयालु नेता बताया था।

ट्रंप ने ऐलिस मैरी जॉनसन को क्षमादान दिया, जिन्होंने गैर हिंसक मादक पदार्थ अपराध के लिए बिना पैरोल जेल में दो दशक बिताए हैं।

महिला को 1996 में दोषी ठहराया गया था। ट्रंप ने किम कर्दाशियां की अपील पर महिला की सजा कम की है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).