एजेंसी न्यूज

रूस में हमले के लिए यूक्रेन को अमेरिकी हथियार के इस्तेमाल की अनुमति का फैसला पलट सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने बाइडन द्वारा लिए गए निर्णय को ‘‘मूर्खतापूर्ण’’ बताया. उन्होंने इस बात पर भी असंतोष जाहिर किया कि बाइडन ने यह निर्णय लेने से पहले आगामी प्रशासन से सलाह नहीं ली. यूक्रेन लंबे समय से अपनी सीमा से सैकड़ों मील दूर रूसी ठिकानों पर हमला करने के वास्ते अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति चाहता था.

रूस में हमले के लिए यूक्रेन को अमेरिकी हथियार के इस्तेमाल की अनुमति का फैसला पलट सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले महीने बाइडन द्वारा लिए गए निर्णय को ‘‘मूर्खतापूर्ण’’ बताया. उन्होंने इस बात पर भी असंतोष जाहिर किया कि बाइडन ने यह निर्णय लेने से पहले आगामी प्रशासन से सलाह नहीं ली. यूक्रेन लंबे समय से अपनी सीमा से सैकड़ों मील दूर रूसी ठिकानों पर हमला करने के वास्ते अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल की अनुमति चाहता था. हालांकि, प्रतिबंधों में ढील के साथ, बाइडन ने रूस के

अंदरूनी क्षेत्र में हमले के लिए यूक्रेन को अमेरिका द्वारा मुहैया कराई गई ‘आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम’ का उपयोग करने की अनुमति दे दी. ट्रंप ने अपने मार-ए-लागो रि जॉर्ट में संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इसकी अनुमति दी जानी चाहिए थी, खास तौर पर उस वक्त जब मेरा प्रशासन काम संभालने वाला है. इस बारे में मैं क्या सोचता हूं, यह जाने बिना उन्होंने ऐसा किया. मैं उन्हें ऐसा करने के लिए नहीं कहता. मुझे लगता है कि यह एक बड़ी गलती थी.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या वह बाइडन प्रशासन के फैसले को वापस लेने पर विचार करेंगे, ट्रंप ने कहा, ‘‘हो सकता है. मुझे लगता है कि ऐसा करना बहुत मूर्खतापूर्ण बात थी.’’ यह भी पढ़ें : अमेरिका: विस्कॉन्सिन के एक ईसाई स्कूल में गोलीबारी में शिक्षक और एक छात्र की मौत

‘व्हाइट हाउस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) ने ट्रंप की आलोचना पर पलटवार करते हुए कहा कि यह निर्णय पिछले महीने के चुनाव से पहले, महीनों के विचार-विमर्श के बाद लिया गया. व्हाइट हाउस’ के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मौजूदा प्रशासन के आगामी प्रशासन के साथ समन्वय को लेकर कहा, ‘‘मैं आपको केवल इतना स्पष्ट तौर पर कह सकता हूं चुनाव के बाद से हमने उनसे विभिन्न स्तरों पर जो बातचीत की है, उसमें हमने उन्हें इसके पीछे के तर्क, इसके मकसद, हम ऐसा क्यों कर रहे हैं, इस बारे में स्पष्ट रूप से बताया है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 17, 2024 09:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).