विदेश की खबरें | ट्रंप रूस की ‘गलत सूचना’ पर भरोसा कर रहे हैं : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जेलेंस्की का यह बयान ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन के नेता की लोकप्रियता में कमी आई है।
जेलेंस्की का यह बयान ट्रंप की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन के नेता की लोकप्रियता में कमी आई है।
ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की की लोकप्रियता रेटिंग चार प्रतिशत है।
जेलेंस्की ने यूक्रेन की राजधानी कीव में संवाददाता सम्मेलन के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमने यह गलत सूचना देखी है। हम समझते हैं कि यह रूस ने फैलाई है।’’
उन्होंने कहा कि ट्रंप ‘‘इस गलत सूचना पर भरोसा कर रहे हैं।’’
ट्रंप ने यह भी सुझाव दिया कि यूक्रेन को यूक्रेनी संविधान के अनुसार चुनाव कराना चाहिए, जो युद्ध और उसके परिणामस्वरूप मार्शल लॉ लागू होने के कारण स्थगित कर दिए गए थे।
जेलेंस्की की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई, जब वह यूक्रेन और रूस के लिए अमेरिका के विशेष दूत कीथ केलॉग के साथ कीव में बैठक करने वाले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2025 07:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

