विदेश की खबरें | ट्रंप की ओर से असांजे को माफी की एक अप्रत्यक्ष पेशकश की गई : असांजे के वकील ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वकील ने कहा कि इसमें असांजे से कहा गया कि यदि वह 2016 के चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी से लीक दस्तावेजों के स्रोत का खुलासा कर दें तो वह अमेरिका प्रत्यर्पित होने से बच जाएंगे।

वकील ने कहा कि इसमें असांजे से कहा गया कि यदि वह 2016 के चुनाव से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी से लीक दस्तावेजों के स्रोत का खुलासा कर दें तो वह अमेरिका प्रत्यर्पित होने से बच जाएंगे।

असांजे ने डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के ईमेल लीक के स्रोत का खुलासा नहीं किया था। असांजे अमेरिका द्वारा उन्हें प्रत्यर्पित करने के प्रयासों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। अमेरिका असांजे को प्रत्यर्पित करना चाहता है ताकि वह विकीलीक्स में अपने काम से संबंधित आरोपों का सामना कर सकें।

यह भी पढ़े | दो कट्टर दुश्मन इस्लामी देश सऊदी अरब और ईरान के सहारे मध्य पूर्व में घुसने की रणनीति बना रहा है चीन, दोनों देशों से भारत के है अच्छे रिश्ते.

एक दशक तक विकीलीक्स का प्रतिनिधित्व करने वाली अधिवक्ता जेनिफर रॉबिन्सन ने शुक्रवार को अदालत में एक लिखित बयान के माध्यम से कहा कि उनके मुवक्किल को एक प्रस्ताव 15 अगस्त, 2017 को पूर्व रिपब्लिकन कांग्रेस सदस्य डी रोहराबाचेर और ट्रंप के सहयोगी चार्ल्स जॉनसन के साथ एक बैठक में दिया गया था।

रॉबिन्सन ने लंदन की आपराधिक अदालत में पढ़े गए अपने बयान में कहा कि दोनों ‘‘हमें विश्वास दिलाना चाहते थे कि वे राष्ट्रपति की तरफ से काम कर रहे थे।’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Medication Update: रूस ने कोरोना की दवा फार्मेसी की दुकानों में अगले हफ्ते से बेचने की दी मंजूरी, मरीज प्रिस्क्रिप्शन दिखाकर खरीद सकेंगे दवा.

रॉबिन्सन ने कहा कि दोनों ने कहा कि ट्रंप को इस बारे में जानकारी है और उन्होंने इसकी मंजूरी दी है कि वे दोनों प्रस्ताव पर चर्चा करने के लिए असांजे से मुलाकात करें।

एपी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी