विदेश की खबरें | ट्रम्प ने पहली बहस जीतने का दावा किया; कहा, बाइडेन का 'खतरनाक एजेंडा' उजागर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि राष्ट्रपति पद के लिए आयोजित पहली बहस (प्रेसीडेंशियल डिबेट) में उन्होंने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ जीत हासिल की है।

वाशिंगटन, एक अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि राष्ट्रपति पद के लिए आयोजित पहली बहस (प्रेसीडेंशियल डिबेट) में उन्होंने अपने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन के खिलाफ जीत हासिल की है।

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने बाइडेन के "बेहद खतरनाक एजेंडे" को उजागर किया।

यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: पाकिस्तान के PM इमरान खान ने राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित करने का दिया आदेश.

राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली तीन बहसों में से पहली बहस क्लीवलैंड, ओहायो में मंगलवार की रात आयोजित की गई, जिसमें दोनों उम्मीदवारों ने एक-दूसरे पर तीखे प्रहार किए और आरोप लगाए। दोनों उम्मीदवारों के बीच नस्लवाद, अर्थव्यवस्था, जलवायु, स्वास्थ्य सेवाएं और कोरोना वायरस सहित कई मुद्दों पर बहस हुई।

दोनों खेमों ने बहस में जीत की घोषणा की है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़े 3.38 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या हुई 1,012,894.

मिनेसोटा के डुलुथ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘कल रात मैंने वही किया जिसे भ्रष्ट मीडिया ने करने से इनकार कर दिया, मैंने जो बाइडेन को उनके 47 साल के झूठ, 47 साल के विश्वासघात और 47 साल की विफलता के लिए जिम्मेदार ठहराया। मैंने विदेशों में आपकी नौकरियां और सपने के जाने और देश में हिंसक भीड़ के सामने हार मानने के लिए जो को जिम्मेदार ठहराया।’’

उन्होंने कहा कि 77 साल के बाइडेन इस देश का नेतृत्व करने के लिए "बहुत कमजोर" हैं। उन्होंने दावा किया कि उनका डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी बहस को बुरी तरह से हार गया।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘आप जानते हैं कि बाइडेन बुरी तरह से हार गए, जब उनके समर्थक कहने लगे कि उन्हें बाकी बहसों को रद्द कर देना चाहिए। अब मुझे समझ में आया कि वह बहस रद्द कर रहे हैं। चलिए देखते हैं क्या होता है। मुझे लगता है कि यह उनके लिए अच्छा कदम नहीं होगा।’’

पहली बहस के बाद, ‘कमीशन ऑन प्रेसीडेंशियल डिबेट’ ने कहा कि यह आगामी बहस के लिए व्यवस्था बनाए रखने के लिए नई चीजें जोड़ रहा है।

गौरतलब है कि मंगलवार रात की बहस में ट्रम्प बार-बार बाइडेन के बोलने के दौरान रुकावट डालते रहे, जिससे बाइडेन बार-बार अपने वाक्य को पूरा नहीं कर पाते थे।

फॉक्स न्यूज के मॉडरेटर क्रिस वालास ने ट्रम्प से कई बार अनुरोध किया कि वह बाइडेन को बिना किसी रुकावट के निर्बाध रूप से बोलने दें।

इससे पहले ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हर तरह से, हमने कल रात आसानी से बहस जीत ली।’’

ट्रम्प ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वह (बाइडेन) बहुत कमजोर थे। वह शोर मचा रहे थे। हमने लगभग हर चुनाव में बहस जीती जो मैंने लड़ी है। यदि आप विभिन्न चुनावों को देखें, तो हमने उनमें से हर एक को जीता है।’’

सवालों के जवाब में, ट्रम्प ने कहा कि वह फ्लोरिडा और टेनेसी में होने वाली अन्य दो बहसों का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे उनसे बहस करने में कोई गुरेज नहीं है। मुझे लगता है वह बहस से बचना चाहते हैं। मुझे नहीं पता। यह उनको ही पता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\