विदेश की खबरें | ट्रम्प का संक्रमित होना कोरोना वायरस को गंभीरता से लेने की चेतावनी है: बाइडेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के कोविड-19 से संक्रमित पाया जाना कोरोना वायरस को गंभीरता से लेने की एक "चेतावनी" है। बाइडेन ने लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।

वाशिंगटन, तीन अक्टूबर अमेरिका में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडेन ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रम्प के कोविड-19 से संक्रमित पाया जाना कोरोना वायरस को गंभीरता से लेने की एक "चेतावनी" है। बाइडेन ने लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।

बाइडेन ने मिशिगन के ग्रैंड रैपिड्स में एक चुनावी रैली में कहा, ‘‘कोविड​​-19 से संक्रमित पाए गए अमेरिका की प्रथम महिला और राष्ट्रपति के स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूं। मेरी पत्नी जिल और मैं ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे जल्द और पूरी तरह से ठीक हो जाएं।’’

यह भी पढ़े | Donald Trump and Melania Trump Test Positive For COVID-19: उत्तर कोरिया के समक्षक किम जोंग-उन ने की डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना.

उन्होंने कहा, ‘‘यह राजनीति का मामला नहीं है। यह हम सभी के लिए चेतावनी है कि हमें इस वायरस को गंभीरता से लेना है। यह अपने आप दूर होने वाला नहीं है। हमें अपना काम जिम्मेदारी से करना होगा।’’

बाइडेन ने लोगों से विशेषज्ञों की बात सुनने, मास्क पहनने, हाथ धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना का आकड़ा 3.44 करोड़ हुई, अब तक 1,026,717 संक्रमितों की हुई मौत.

बाइडेन ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि विज्ञान का अनुसरण करना, विशेषज्ञों की बात सुनना, हाथ धोना, सामाजिक दूरी का पालन करना है। इसका मतलब है कि सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना और इसका यह भी मतलब है कि दूसरों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना।’’

राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ने मास्क पहनने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ये सबसे महत्वपूर्ण, शक्तिशाली सार्वजनिक स्वास्थ्य उपकरण हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सीडीसी के प्रमुख के मुताबिक, अगर हम सभी सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनते हैं, तो हम अगले 100 दिनों में 1,00,000 लोगों की जान बचा सकते हैं। इसलिए देशभक्त बनो। कठोर नहीं बनना है। यह अपनी जिम्मेदारी निभाने के बारे में है।’’

बाइडेन ने कहा, ‘‘मास्क पहनना न केवल आपकी रक्षा करना है, बल्कि यह आपके आस-पास, आपकी माँ, आपके पिताजी, आपके भाई, आपकी बहन, पति, पत्नी, पड़ोसी, सहकर्मी की भी रक्षा करता है। सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि यह उन लोगों के लिए करें जिन्हें आप प्यार करते हैं, जिन लोगों के साथ आप काम करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\