विदेश की खबरें | ट्रंप प्रशासन ने घातक विमान दुर्घटना के बाद विमानन कर्मचारियों को नौकरी से निकालना शुरु किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने जनवरी में रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई घातक दुर्घटना के कुछ सप्ताह बाद यह कदम उठाया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने जनवरी में रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई घातक दुर्घटना के कुछ सप्ताह बाद यह कदम उठाया है।

‘प्रोफेशनल एविएशन सेफ्टी स्पेशलिस्ट्स यूनियन’ के अध्यक्ष डेविड स्पेरो ने एक बयान में कहा कि परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को शुक्रवार देर रात ईमेल भेजे गए जिसमें उन्हें सूचित किया गया कि उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।

एक हवाई यातायात नियंत्रक ने ‘एपी’ को बताया कि इनमें एफएए रडार, लैंडिंग और नौवहन के रखरखाव संबंधी काम पर रखे गए कर्मचारी शामिल हैं।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस फैसले से कोई भी हवाई यातायात नियंत्रक प्रभावित नहीं हुआ है और एजेंसी ने ‘‘अहम सुरक्षा कार्यों से जुड़े कर्मचारियों की नौकरी बहाल रखी है।’’

राष्ट्रीय हवाई यातायात नियंत्रक संगठन ने सोमवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा कि वह ‘‘ संघीय कर्मचारियों की बर्खास्तगी से विमानन सुरक्षा, राष्ट्रीय हवाई प्रणाली और कर्मचारियों पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण कर रहा है।’’

स्पेरो ने कहा कि कर्मचारियों को निकालने के कारण नहीं बताए गए हैं।

अमेरिकी सेना के ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर और अमेरिकन एयरलाइंस के यात्री जेट के बीच 29 जनवरी को टक्कर हुई थी। घटना की अभी जांच जारी है। जिस वक्त दुर्घटना हुई तब एक नियंत्रक व्यस्त हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक एयरलाइन और हेलीकॉप्टर यातायात दोनों का कामकाज देख रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\