विदेश की खबरें | ट्रम्प पर धोखाधड़ी, गुंडागर्दी का आरोप - चुनाव कानून विशेषज्ञ ने बताई पांच जानने लायक बातें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जॉर्जिया, 16 अगस्त (द कन्वरसेशन) अटलांटा, जॉर्जिया की एक ग्रैंड जूरी ने 14 अगस्त, 2023 को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दोषी ठहराया, उन पर राज्य में उनकी 2020 की चुनावी हार को पलटने के कथित प्रयासों से संबंधित धोखाधड़ी और गुंडागर्दी सहित अन्य 12 आरोप लगाए गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जॉर्जिया, 16 अगस्त (द कन्वरसेशन) अटलांटा, जॉर्जिया की एक ग्रैंड जूरी ने 14 अगस्त, 2023 को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को दोषी ठहराया, उन पर राज्य में उनकी 2020 की चुनावी हार को पलटने के कथित प्रयासों से संबंधित धोखाधड़ी और गुंडागर्दी सहित अन्य 12 आरोप लगाए गए।

ट्रम्प के पूर्व वकील रूडोल्फ गिउलिआनी और व्हाइट हाउस के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मीडोज सहित ट्रम्प के अठारह सहयोगियों और साथियों को भी योजना में उनकी कथित भागीदारी के लिए धोखाधड़ी और अन्य गंभीर आरोपों के लिए दोषी ठहराया गया था।

यह पिछले पांच महीनों में ट्रम्प का चौथा अभियोग है - और दूसरा उन चुनाव परिणामों को रद्द करने के उनके प्रयासों से आया है, जिन्होंने जो बाइडेन को राष्ट्रपति पद पर पहुंचाया था। फुल्टन काउंटी, जॉर्जिया के जिला अटॉर्नी फानी विलिस ने फरवरी 2021 में इस कथित योजना में ट्रम्प की भागीदारी के साथ-साथ ट्रम्प के सहयोगियों की भी जांच शुरू की।

जनवरी 2021 में, जांच शुरू होने से एक महीने पहले, ट्रम्प ने जॉर्जिया के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट ब्रैड रैफेंसपर्गर को फोन किया और उन पर बाइडेन की जीत को पलटने के लिए पर्याप्त वोट ‘‘तलाश करने’’ के लिए दबाव डाला।

कन्वरसेशन यूएस ने 98 पेज के अभियोग में लगाए गए आरोपों के महत्व को समझने के लिए जॉर्जिया के चुनाव कानूनों के विद्वान एंथनी माइकल क्रेइस से बात की। आरोपों की सटीक प्रकृति के बारे में समझने के लिए यहां पांच प्रमुख बिंदु दिए गए हैं और क्यों धोखेबाजी उनके केंद्र में है।

धोखेबाज और भ्रष्ट संगठनों या रीको के आरोप के साथ, विलिस एक कहानी पेश करती हैं कि इस मामले में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे, लेकिन जरूरी नहीं कि उन्होंने इसमें शामिल होने के लिए खुलेआम अपनी सहमति दी हो, जो एक पारंपरिक साजिश का मामला होता। इसकी बजाय लोगों ने इशारों में इसमें शामिल होने की सहमति जताई

जॉर्जिया रीको कानून उन्हें ऐसे कई लोगों को शामिल करने की इजाजत देता है जो कथित तौर पर इस तरह के दृष्टिकोण में शामिल थे।

साजिश के आरोप लगाने में सक्षम होने के लिए, उस साजिश को अंजाम देने के बारे में एक स्पष्ट सहमति और एक ठोस कार्रवाई की जानकारी होना जरूरी होता है। और यहाँ वास्तव में कोई योजना नहीं थी - यह मूलतः ऐसे लोगों का एक ढीला-ढाला जमावड़ा है जो बिल्कुल अच्छे नहीं हैं।

परंपरागत रूप से जॉर्जिया में, रीको का उपयोग बहुत हिंसक प्रकार की गतिविधियों में शामिल लोगों पर मुकदमा चलाने के लिए किया जाता है - विशेष रूप से आवारा गिरोहों और माफिया के लिए। इसका प्रयोग अन्य सन्दर्भों में भी किया गया है।

सबसे उल्लेखनीय 2015 में अटलांटा पब्लिक स्कूल में धोखाधड़ी का मुकदमा है, जब कई शिक्षकों पर छात्र परीक्षण अंकों में हेरफेर करने का आरोप लगाया गया था। वे विभिन्न कारणों से पब्लिक स्कूलों को बेहतर बनाना चाहते थे। लेकिन वे सब ठीक से नहीं जानते थे कि दूसरे लोग क्या कर रहे हैं।

विलिस उस धोखाधड़ी मामले में मुकदमा चलाने वाली सहायक जिला अटॉर्नी थीं। यह एक उपकरण है जिसका वह उपयोग करना पसंद करती है। और यह एक ऐसा उपकरण है जिससे बचाव करना प्रतिवादियों के लिए वास्तव में कठिन हो सकता है।

12 प्रतिवादियों में से ग्यारह को 2015 में साजिश का दोषी ठहराया गया था और उन्हें 20 साल तक की जेल सहित विभिन्न सजाएं मिलीं।

जॉर्जिया का रीको कानून इस कानून के संघीय संस्करण की तुलना में कहीं अधिक विस्तृत है। यह जांच में विभिन्न प्रकार के आचरण को शामिल करने में सक्षम बनाता है। इससे लोगों को एक आपराधिक उद्यम में शामिल करना बहुत आसान हो जाता है और यह अभियोजकों के लिए एक पसंदीदा उपकरण है।

और राज्य के रीको का उल्लंघन करने पर दंड कठोर हैं। अपराधियों के लिए न्यूनतम पांच साल की सजा है, और किसी भी सह-प्रतिवादी के लिए लंबी जेल की सजा भी हो सकती है।

लेकिन यह एक नई गतिशीलता का भी परिचय देता है, जिसकी ट्रम्प को शायद आदत नहीं है। सह-प्रतिवादी के रूप में सूचीबद्ध लोग यदि सजा से बचना चाहें तो राज्य के साथ सहयोग करके और सुबूत देकर ऐसा कर सकते हैं।

यह संभवतः ट्रम्प के लिए सबसे बड़ा जोखिम है, और संभावना है कि उन्हें फुल्टन काउंटी में दोषी ठहराया जाएगा।

इसमें शामिल अन्य लोग सभी परिचित नाम नहीं हैं, और इसमें संभवतः उनके परिवार और दोस्त हैं और वे जेल नहीं जाना चाहते हैं। ऐसे में वह ट्रम्प के ख़िलाफ़ सबूत देने पर आमादा हो सकते हैं।

ऐसा लगता है कि जॉर्जिया चुनाव कानून इन अन्य संभावित आरोपों जैसे झूठी शपथ लेना, गलत बयान देना पर ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहा है जो कि पूरी तरह से चुनावी साजिश या चुनाव में हस्तक्षेप नहीं है, जो जॉर्जिया कानून के तहत अलग-अलग आरोप हैं।

यहां महत्वपूर्ण सबक यह है कि विलिस अनिवार्य रूप से रीको के तहत चुनावी साजिश का आरोप लगा रही है, इसलिए यह दूसरे नाम से चुनाव कानून का उल्लंघन है।

वह जिस बात की पुष्टि कर रही है वह केवल जॉर्जियाई लोगों के वोट देने और उनके वोटों की गिनती कराने का अधिकार नहीं है। विलिस चुनाव प्रणाली की अखंडता को भी संरक्षित कर रही हैं - ताकि मतदान कर्मियों को परेशान न किया जाए, लोगों को अदालतों में चुनावों के बारे में गलत बयान न दिया जाए, और लोगों को चुनाव में छेड़छाड़ न करने दिया जाए।

जॉर्जिया में 2024 और 2026 में कुछ बड़े चुनाव होने हैं। और लोगों को सिस्टम, प्रक्रिया के साथ-साथ संस्थानों और लोगों पर विश्वास रखने की जरूरत है। फानी विलिस का यहां एक बहुत ही महत्वपूर्ण लक्ष्य है - जो यह है कि जो गलतियां हुई उन्हें उजागर किया जाए, लोगों को यह बताना कि यहां क्या हुआ और यह किस हद तक आपराधिक था। यह लोगों को यह संदेश देने के बारे में भी है कि यदि अन्य लोग इस प्रकार के आचरण में शामिल होंगे, तो उन्हें दंडित किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू