एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ट्रक ने पुलिस की गश्ती जीप को टक्कर मारी, कांस्‍टेबल की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर-आगरा राजमार्ग पर मंगलवार देर रात एक ट्रक ने पुलिस की गश्ती जीप को टक्कर मार दी, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।

देश की खबरें | ट्रक ने पुलिस की गश्ती जीप को टक्कर मारी, कांस्‍टेबल की मौत

जयपुर, 18 दिसंबर जयपुर-आगरा राजमार्ग पर मंगलवार देर रात एक ट्रक ने पुलिस की गश्ती जीप को टक्कर मार दी, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई और दो अन्य मामूली रूप से घायल हो गए।

बस्सी (जयपुर पूर्व) के थानाधिकारी राजीव यदुवंशी ने बुधवार को बताया कि जब ट्रक ने पुलिस वाहन को पीछे से टक्कर मारी, तब चालक (कांस्टेबल) अतर सिंह (52 वर्ष) पुलिस जीप के पास खड़े थे जबकि हेड कांस्टेबल मोती सिंह और एक कांस्टेबल जीप के अंदर थे।

उन्‍होंने बताया क‍ि अतर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मोती सिंह को मामूली चोटें आईं। जीप से टकराने के बाद ट्रक आगे खड़े एक दूसरे ट्रक से जा टकराया।

यदुवंशी ने बताया कि ट्रक चालक रामकेश मीना के पैर की हड्डी टूट गई है और उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 18, 2024 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).