एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चालक के इंजन बंद करने के बाद पुणे पुल की ढलान पर ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर कई वाहनों को टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक ने पुल की ढलान पर इंजन को बंद कर दिया था जिसके कारण दुर्घटना हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | चालक के इंजन बंद करने के बाद पुणे पुल की ढलान पर ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी : पुलिस

पुणे, 21 नवंबर महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर कई वाहनों को टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक ने पुल की ढलान पर इंजन को बंद कर दिया था जिसके कारण दुर्घटना हुई थी। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) द्वारा इस दुर्घटना की जांच की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि इंजन बंद करने से वाहन की ब्रेकिंग क्षमता प्रभावित होती है और इस वजह से रविवार को ट्रक ढलान पर अन्य वाहनों से टकरा गया।

एक अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं और उनमें से आठ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार शाम को हुए इस हादसे में कम से कम 24 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और करीब 20 लोग घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त सुनील पवार ने कहा, "आरटीओ की जांच से संकेत मिलता है कि ट्रक चालक ने ढलान पर इंजन को बंद कर दिया होगा। यदि इंजन बंद है, तो इससे वाहन की ब्रेकिंग क्षमता प्रभावित होती है।"

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता और पुणे जिले के बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने सोमवार को दुर्घटनास्थल का दौरा किया। सुले ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने पुणे नगर निगम, पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से बातचीत की।

राकांपा नेता ने कहा, "हम सभी इसका आकलन करने के लिए घटनास्थल का दौरा करेंगे और उस रिपोर्ट के साथ हम केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे और विचार करेंगे कि इस सड़क को दुर्घटना मुक्त बनाने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2022 04:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).