एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कोकराझार जिले में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले श्रद्धालुओं और फिर एक कार को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने टक्कर मारी, पांच लोगों की मौत

कोकराझार, 12 अगस्त असम के कोकराझार जिले में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने पहले श्रद्धालुओं और फिर एक कार को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि गोसाईगांव थाना क्षेत्र के कचुगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर महामाया मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया और उसने बिश्मुरी में एक कार को टक्कर मार दी, जिससे वाहन में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उसने बताया कि घटना में मारे गए लोगों की पहचान सुकरन रॉय (20), जय रॉय (11), बप्पी घोष (21), बासुदेव रॉय (22) और नभ घोष (26) के रूप में की गई है, जो गोसाईगांव उप-मंडल के अंतर्गत हातीगढ़ गांव संख्या एक के निवासी थे।

पुलिस के अनुसार, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दोनों दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2024 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).