देश की खबरें | ट्रक पुल से नीचे गिरा, पांच मजदूरों सहित छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर चोपना थानांतर्गत तवा काठी ग्राम के पास तेज गति से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में इसमें सवार पांच मजदूरों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बैतूल (मध्यप्रदेश), 17 नवंबर जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर चोपना थानांतर्गत तवा काठी ग्राम के पास तेज गति से जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गया। हादसे में इसमें सवार पांच मजदूरों सहित छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

चोपना के थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी ने बताया कि तवा नदी पर बने पुल से सोमवार-मंगलवार दरमियानी रात सरिया से भरा ट्रक रैलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें ट्रक चालक एवं पांच मजदूर शामिल हैं। नदी में जहां पर ट्रक गिरा, वहां पर बहुत ही कम पानी था।

यह भी पढ़े | 20 UK PAC personnel Corona positive: उत्तराखंड के 20 पीएसी जवान कोरोना पॉजिटिव, बिहार विधानसभा चुनाव की ड्यूटी से हैं वापस लौटे.

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रक में रखे सरिये अलग कर छह शवों को बाहर निकाला।

रघुवंशी ने बताया कि मृतकों की पहचान रिकेश (25), बबलू भलावी (24), दिलीप उइके (26), संजू बटके (40), मुन्ना सलाम (24) और ट्रक चालक मनोहर साहू (38) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़े | Sibbal on Congress: सिब्बल के हमले के बाद कांग्रेस नेता राहुल के बचाव में उतरे.

उन्होंने कहा कि ये मजदूर पिपरी गांव के निवासी थे, जबकि ट्रक मुलताई का है।

रघुवंशी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भिजवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चोपना थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Toss Winner Prediction: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल