एजेंसी न्यूज

हरियाणा के चरखी दादरी में ट्रक चालक मिला कोरोना पॉजिटिव, चिकित्सा दल के पहुंचने से पहले ही फरार

जिले के झोझूकलां निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली। इसके बाद जब स्वास्थ विभाग की टीम जब संक्रमित ट्रक चालक के पास पहुंची तो उससे पहले ही वह फरार हो गया। संक्रमित व्यक्ति के नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग एंव जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अब पुलिस उसे पकड़कर कर इलाज कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

हरियाणा के चरखी दादरी में ट्रक चालक मिला कोरोना पॉजिटिव, चिकित्सा दल के पहुंचने से पहले ही फरार
जमात

भिवानी, नौ मई कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक मुक्त रहे हरियाणा के चरखी दादरी जिले में एक ट्रक चालक के कोविड-19 होने की पुष्टि हुई है। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण का यह पहला मामला है।

जिले के झोझूकलां निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली। इसके बाद जब स्वास्थ विभाग की टीम जब संक्रमित ट्रक चालक के पास पहुंची तो उससे पहले ही वह फरार हो गया। संक्रमित व्यक्ति के नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग एंव जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अब पुलिस उसे पकड़कर कर इलाज कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

दादरी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आसपास के सात गांवों को निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है।

उन्होंने बताया कि संक्रमित ट्रक चालक ने जम्मू, अमृतसर व दिल्ली की यात्रा की थी। वह एक मई को दिल्ली की आजादपुर मंडी में गया था और उसी दिन वापिस दादरी लौटा था।

शर्मा ने बताया कि गत सात मई को उसका नमूना लिया गया था और शनिवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

जिले में कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला आने के बाद जिलाधिकारी श्यामलाल पूनिया ने आपात बैठक बुलाई और संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).