एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के देवास में खड़े वाहन से टकराया ट्रक, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के देवास जिले में रविवार को राजमार्ग पर एक ट्रक के पहले से खड़े दूसरे ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश के देवास में खड़े वाहन से टकराया ट्रक, तीन लोगों की मौत

देवास (मध्य प्रदेश), 28 जुलाई मध्यप्रदेश के देवास जिले में रविवार को राजमार्ग पर एक ट्रक के पहले से खड़े दूसरे ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर भोपाल-देवास राजमार्ग पर खटाम्बा गांव के पास हुई।

बैंक नोट प्रेस पुलिस थाने के प्रभारी अमित सोलंकी ने बताया कि सुबह तेज गति से जा रहा ट्रक सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि दोनों ट्रकों के चालक और खलासी की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तेज गति से गुजर रहे ट्रक के चालक को नींद आने लगी, जिसके कारण ट्रक खड़े वाहन से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय खड़े ट्रक का चालक और खलासी पंक्चर हुए पहिए को बदल रहे थे। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 08:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).