देश की खबरें | तेलंगाना में भाजपा के दो नेताओं के खिलाफ टीआरएस सरकार ने की कार्रवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को भाजपा के दो प्रमुख नेताओं प्रदेश अध्यक्ष बी. संजय कुमार और विधायक टी. राजा सिंह के खिलाफ अलग-अलग कारणों से कार्रवाई की।

हैदराबाद, 23 अगस्त तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को भाजपा के दो प्रमुख नेताओं प्रदेश अध्यक्ष बी. संजय कुमार और विधायक टी. राजा सिंह के खिलाफ अलग-अलग कारणों से कार्रवाई की।

राजा सिंह को इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए गिरफ्तार किया गया, जबकि संजय कुमार को उनकी पदयात्रा के दौरान हिरासत में लेकर करीमनगर में उनके आ‍वास ले जाया गया।

सिंह को एक वीडियो में की गई कथित टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किया गया है, जिसे बाद में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया। सिंह की टिप्पणी के खिलाफ हंगामे के बाद भाजपा ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया।

गिरफ्तारी के दौरान गोशामहल से विधायक सिंह ने पत्रकारों से कहा कि उनकी वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है, लेकिन रिहा होने के बाद वह वीडियो का ''दूसरा हिस्सा'' अपलोड करेंगे।

सिंह कई बार नेताओं और एक विशेष समुदाय के खिलाफ तीखी टिप्पणियों के चलते विवाद पैदा कर चुके हैं।

इस साल की शुरुआत में, उन्होंने कहा था कि जिन ''देशद्रोहियों'' ने उत्तर प्रदेश चुनाव में योगी आदित्यनाथ को वोट नहीं दिया, उन्हें बाद में नतीजे भुगतने होंगे।

सिंह ने दिसंबर 2019 में 27 वर्षीय पशु चिकित्सक से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले को सांप्रदायिक रंग देकर विवाद खड़ा कर दिया था।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बी. संजय कुमार को जनगांव जिले में विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने हिरासत में ले लिया और करीमनगर स्थित उनके आवास पर स्थानांतरित कर दिया।

जनगांव जिले में कुमार की 'पदयात्रा' चल रही थी और उन्हें पामनूर से हिरासत में लिया गया, जहां वह डेरा डाले हुए थे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि वारंगल पुलिस ने संजय कुमार को पदयात्रा रोकने के लिए नोटिस जारी किया है।

भाजपा की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुमार ने सोमवार को हैदराबाद में टीआरएस की विधान पार्षद के. कविता के आवास के बाहर प्रदर्शन करने वाले भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का विरोध किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान