लॉकडाउन के कारण उपज नहीं बेच पाने से परेशान किसान ने आत्महत्या की
पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय गंगाधर ने शिरा तालुक के देवराहल्ली में अपने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
बेंगलुरु, नौ अप्रैल लॉकडाउन के चलते कर्नाटक के तुमाकुरु जिले में अपनी उपज नहीं बेच पाने से परेशान एक किसान ने बृहस्पतिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि 60 वर्षीय गंगाधर ने शिरा तालुक के देवराहल्ली में अपने खेत में एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के कारण वह उपज नहीं बेच पा रहा था और उसे बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा था।
किसान पर 4.4 लाख रूपये का कर्ज था।
घटना की खबर मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे शिरा के विधायक सत्यनारायण की, किसान के शव के आगे खड़े होकर फोटो लिए जाने से विवाद खड़ा हो गया।
विधायक ने कहा कि फोटो किसी और ने ली तो इसका दोष उन्हें क्यों दिया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
संबंधित खबरें
India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Preview: आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
Ramadan 2026 Sehri-Iftar Time Table: रमजान का चौथा रोज़ा, दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों में जानें आज का इफ्तार और कल की सहरी का टाइम
India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का होगा जलवा या दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर? यहां जानें पिच रिपोर्ट
Holi 2026: देशभर में 4 मार्च को खेली जाएगी रंगों वाली होली, जानें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और चंद्रग्रहण का समय
\