देश की खबरें | आगरा में दहेज प्रताड़ना से परेशान महिला ने बेटी सहित ट्रेन के आगे छलांग लगायी; महिला की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगरा में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला ने अपनी दो साल की बेटी के साथ चलती ट्रेन के सामने कथित रूप से छलांग लगा दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना में मां की मौत हो गई है जबकि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

आगरा, 24 अगस्त आगरा में दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला ने अपनी दो साल की बेटी के साथ चलती ट्रेन के सामने कथित रूप से छलांग लगा दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना में मां की मौत हो गई है जबकि बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि घटना 21 अगस्त की है और बृहस्पतिवार को महिला का एक वीडियो सामने आया है जो उसने अपनी एक सहेली को भेजा था। महिला ने इस वीडियो में अपने पति और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

महिला के पिता देव सिंह ने आरोप लगाया है कि उनका दामाद मुकेश दहेज को लेकर अकसर उनकी बेटी आरजू को परेशान करता था।

देव सिंह ने आरोप लगाया है कि दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर आरजू ने 21 अगस्त को अपनी बेटी के साथ चलती ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

अछनेरा थाना के प्रभारी रोहित आर्य ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\