एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | त्रीशा-गायत्री, मंजूनाथ और अस्मिता थाईलैंड मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की छठी वरीय भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को यहां थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टर्नामेंट के महिल युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत अपने से कम रैंकिंग वाले हमवतन मिथुन मंजूनाथ के खिलाफ हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

खेल की खबरें | त्रीशा-गायत्री, मंजूनाथ और अस्मिता थाईलैंड मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में

बैंकॉक, एक फरवरी त्रीशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की छठी वरीय भारतीय जोड़ी ने गुरुवार को यहां थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन टर्नामेंट के महिल युगल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत अपने से कम रैंकिंग वाले हमवतन मिथुन मंजूनाथ के खिलाफ हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

महिला एकल में अस्मिता चालिहा भी अंतिम आठ में जगह बनाने में सफल रहीं।

त्रीशा और गायत्री ने प्री क्वार्टर फाइनल में तनीषा क्रास्टो और अश्विनी पोनप्पा की हमवतन भारतीय जोड़ी को सीधे गेम में 21-15 24-22 से हराया।

त्रीशा और गायत्री अगले दौर में फेब्रियाना द्विपुजी कुसुमा और अमालिया कहाया प्रातिवी की इंडोनेशिया की चौथी वरीय जोड़ी से भिड़ेंगे।

मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन और दुनिया के 63वें नंबर के खिलाड़ी मंजूनाथ ने श्रीकांत को 54 मिनट में 21-9 13-21 21-17 से हराया।

मंजूनाथ अंतिम आठ के मुकाबले में नीदरलैंड के मार्क कालजोव से भिड़ेंगे।

पुरुष एकल में एस शंकर मुथुस्वामी सुब्रमण्यम को हार का सामना करना पड़ा।

क्वालीफायर मुथुस्वामी को चीनी ताइपे के चुन यी लिन के खिलाफ 9-21 11-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

अस्मिता भी चीनी ताइपे की यू पो पाइ को 21-12 15-21 21-17 से हराकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहीं।

मालविका बंसोड़ को हालांकि प्री क्वार्टर फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी बुसानन ओंगबैमरुंगफान के खिलाफ 22-24 7-21 से हार का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2024 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).