देश की खबरें | त्रिपुरा : भाजपा की प्रदेश इकाई मतगणना से पहले केंद्रीय प्रतिनिधियों से मंत्रणा शुरू करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के त्रिपुरा प्रभारी महेश शर्मा राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अगले सप्ताह होने वाली मतगणना से पहले राज्य के पार्टी नेताओं से चर्चा के मकसद से बृहस्पतिवार को अगरतला पहुंचे।

अगरतला, 23 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के त्रिपुरा प्रभारी महेश शर्मा राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अगले सप्ताह होने वाली मतगणना से पहले राज्य के पार्टी नेताओं से चर्चा के मकसद से बृहस्पतिवार को अगरतला पहुंचे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि राज्य में भाजपा के चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह के भी आज शाम को दिल्ली से लौटने के बाद बैठक में शामिल होने की संभावना है।

भाजपा के त्रिपुरा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘दोनों नेता वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ शुक्रवार को पार्टी उम्मीदवारों के साथ भी बैठक करेंगे।’’

उन्होंने बताया कि दोनों नेता पार्टी नेताओं और विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को निर्देश देंगे कि कैसे मतगणना और मतगणाना के बाद स्थिति को संभालना है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे उन पार्टी नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं जो चुनावी हिंसा में घायल हुए हैं।’’

गौरतलब है कि दोनों मुख्य विपक्षी पार्टियों मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ता उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मतदान उपरांत हिंसा में संलिप्त हैं जबकि भाजपा ने भी दोनों विरोधी पार्टियों पर इसी तरह के आरोप लगाए हैं।

भट्टाचार्य पहले ही चुनाव उपरांत हिंसा से प्रभावित चार जिलों का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने आरोप लगाया है कि विपक्षी मतदान के बाद लोगों में भय का माहौल बनाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ , लेकिन विपक्षी तनाव पैदा करना चाहते हैं...मैं पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से संयम बरतने और दूसरों के बहकावे में नहीं आने की अपील करता हूं। हमें भरोसा है कि 60 सदस्यीय विधानसभा में हम दो तिहाई बहुमत के साथ जीतेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर