देश की खबरें | त्रिपुरा स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजे मोदी में लोगों के भरोसे को दर्शाते हैं : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा के स्थानीय निकाय चुनावों में उनकी पार्टी की भारी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों में लोगों के विश्वास को दर्शाती है। साथ ही यह राज्य के विकास में ‘‘दोहरे इंजन’’ की सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर उनके विश्वास को भी दर्शाता है।

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने रविवार को कहा कि त्रिपुरा के स्थानीय निकाय चुनावों में उनकी पार्टी की भारी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों में लोगों के विश्वास को दर्शाती है। साथ ही यह राज्य के विकास में ‘‘दोहरे इंजन’’ की सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर उनके विश्वास को भी दर्शाता है।

भाजपा ‘‘दोहरे इंजन की सरकार’’ का इस्तेमाल केंद्र और राज्य में अपनी सरकार के लिए करती है और दावा करती है कि इससे राज्य के विकास में मदद मिलती है।

नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि चुनावों में भाजपा की जीत राष्ट्रवादी एवं विकास समर्थक ताकतों की जीत है। उन्होंने मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और राज्य पार्टी नेतृत्व की ‘‘ऐतिहासिक’’ एवं बड़ी जीत के लिए प्रशंसा की।

उन्होंने दावा किया कि लोगों ने विभाजनकारी ताकतों और हिंसा में रुचि रखने वालों को खारिज कर दिया है।

त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 51 सदस्यीय अगरतला नगर निगम (एएमसी) की सभी सीटें जीतकर और कई अन्य शहरी नगर निकायों पर कब्जा करके नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया।

विपक्षी तृणमूल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एएमसी में खाता भी नहीं खोल पाईं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि भगवा दल ने 15 सदस्यीय खोवाई नगर परिषद, 17 सदस्यीय बेलोनिया नगर परिषद, 15 सदस्यीय कुमारघाट नगर परिषद और नौ सदस्यीय सबरूम नगर पंचायत के सभी वार्ड में जीत हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर