एजेंसी न्यूज

Bijan Dhar Passes Away: त्रिपुरा वाम मोर्चा के संयोजक बिजन धर का 70 साल की उम्र में COVID-19 के चलते निधन

वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता एवं त्रिपुरा में विपक्षी वाम मोर्चा के संयोजक बिजन धर का सोमवार को कोलकाता के एक अस्पताल में कोविड-19 ​​​​संबंधी जटिलताओं के चलते निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। यह जानकारी पार्टी के एक सदस्य ने दी

Bijan Dhar Passes Away: त्रिपुरा वाम मोर्चा के संयोजक बिजन धर का 70 साल की उम्र में COVID-19 के चलते निधन
त्रिपुरा वाम मोर्चा के संयोजक बिजन धर का निधन (Photo Credits ANI)

Bijan Dhar Passes Away: वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता एवं त्रिपुरा में विपक्षी वाम मोर्चा के संयोजक बिजन धर का सोमवार को कोलकाता के एक अस्पताल में कोविड-19 ​​​​संबंधी जटिलताओं के चलते निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। यह जानकारी पार्टी के एक सदस्य ने दी. उन्होंने बताया कि मार्क्सवादी विचारक एवं प्रमुख राजनीतिक रणनीतिकार धर के परिवार में पत्नी इला और बेटी गोपा हैं। उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को शाम को अगरतला ले जाया जाएगा. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख

कम्युनिस्ट नेता 1970 के दशक से छात्र राजनीति से जुड़े थे और 1978 में माकपा की प्रदेश समिति के लिए चुने गए थे। वह 1995 में राज्य सचिवालय के सदस्य बने. धर को 2008 में पार्टी सचिव बनाया गया था और वह इस पद पर 10 साल तक रहे। 2018 में, उन्हें सर्वसम्मति से वाम मोर्चा का संयोजक चुना गया था। माकपा पोलित ब्यूरो ने उनके निधन पर गहरा शोक और दुख व्यक्त किया है. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी धर के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

देब ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘माकपा के पूर्व सचिव और वाम मोर्चा के संयोजक बिजन धर के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोक संतप्त परिवार को दर्द सहने की शक्ति मिले.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2021 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).