देश की खबरें | उच्च शिक्षा में अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है त्रिपुरा सरकार: मुख्यमंत्री साहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार उच्च शिक्षा में अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है, ताकि छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत न पड़े।

अगरतला, 28 अप्रैल त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार उच्च शिक्षा में अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है, ताकि छात्रों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत न पड़े।

उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता पर भी जोर दिया और छात्रों से पढ़ाई में आगे रहने तथा चर्चा-परिचर्चा व अन्य सह पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “फिलहाल राज्य में एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और एक निजी विश्वविद्यालय है। एक निजी विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है। दो मेडिकल कॉलेज हैं और दंत चिकित्सा महाविद्यालय में आगामी अकादमिक सत्र में दाखिले शुरू हो जाएंगे।”

साहा ने यहां रबींद्र भवन में मुख्यमंत्री स्कूली छात्र अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में यह बात कही।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और त्रिपुरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे कई अन्य संस्थान हैं।

साहा ने कहा, “सरकार उच्च शिक्षा में अवसर बढ़ाने पर काम कर रही है। हम चाहते हैं कि छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर जाने की जरूरत न पड़े। हम उच्च शिक्षा के दायरे को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड