देश की खबरें | त्रिपुरा : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अगरतला, 26 जून त्रिपुरा की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में पड़े मतों की गिनती रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
त्रिपुरा की अगरतला, टाउन बारदोवाली, सुरमा और जुबराजनगर सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि तीनों मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है।
त्रिपुरा उपचुनाव में कुल 22 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई है। इन चुनावों में 1,89,032 पात्र मतदाताओं में से 78 फीसदी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
मुख्यमंत्री माणिक साहा, जो फिलहाल विधानसभा के सदस्य नहीं हैं, ने टाउन बारदोवाली सीट से उपचुनाव लड़ा है। मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें यह उपचुनाव जीतना होगा।
वहीं, अगरतला सीट पर कांग्रेस के सुदीप रॉय बर्मन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अशोक साहा के बीच मुकाबला माना जा रहा है। बर्मन ने फरवरी में भाजपा विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
सुरमा और जुबराजनगर विधानसभा क्षेत्रों में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों-भाजपा, कांग्रेस, वाम मोर्चा, तृणमूल कांग्रेस और टिपरा मोथा के उम्मीदवारों के बीच बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिला।
जिन इलाकों में उपचुनाव हुए हैं, वहां एहतियात के तौर पर निषेधाज्ञा लागू की गई है। पुलिस ने कहा कि वह स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2022 09:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

