एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | त्रिपुरा कांग्रेस ने गंडतविसा में छात्र की मौत और हिंसा मामले की न्यायिक जांच की उठाई मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई ने धलाई जिले के गंडतविसा में एक छात्र की मौत और उसके बाद हुई हिंसा की घटनाओं की उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराए जाने की मांग उठाई है।

देश की खबरें | त्रिपुरा कांग्रेस ने गंडतविसा में छात्र की मौत और हिंसा मामले की न्यायिक जांच की उठाई मांग

अगरतला, 31 जुलाई कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई ने धलाई जिले के गंडतविसा में एक छात्र की मौत और उसके बाद हुई हिंसा की घटनाओं की उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश से न्यायिक जांच कराए जाने की मांग उठाई है।

सात जुलाई को दो गुटों के बीच झड़प में कॉलेज का छात्र परमेश्वर रियांग (19) घायल हो गया था। 12 जुलाई को अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि उसकी मौत के बाद गंडतविसा में दंगे और आगजनी हुई जिससे कम से कम 40 परिवार बेघर हो गए।

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने पत्रकारों को बताया, ‘‘मंगलवार को त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस समिति (टीपीसीसी) की पांच सदस्यीय टीम ने गंडतविसा में स्थिति का जायजा लेने के लिए परमेश्वर रियांग और हिंसा प्रभावित अन्य लोगों के घरों का दौरा किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस की मौजूदगी में परमेश्वर गंभीर रूप से घायल हुआ। लूटपाट, दंगा और आगजनी भी पुलिस कर्मियों के सामने हुई। इसलिए हमने न्यायिक जांच की मांग की है।’’

रॉय बर्मन ने कहा कि टीपीसीसी भरोसा बनाए रखने के लिए गंडतविसा के संवेदनशील इलाकों में ‘‘स्थायी सुरक्षा शिविर’’, पीड़ित के परिजन के लिए सरकारी नौकरी और हिंसा प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिलवाना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘जिन परिवारों के घर पूरी तरह जल गए, उन्हें केवल 25 हजार रुपये दिए गए हैं और परमेश्वर की मां को पांच लाख रुपये दिए गए हैं। हम चाहते हैं कि राज्य सरकार गंडतविसा के सभी हिंसा प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 11:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).