एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | त्रिपुरा कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के वास्ते गठबंधन पर निर्णय लेने क लिए 18 जून को बैठक बुलायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वास्ते वामदलों के साथ गठबंधन के विषय पर अपने नेताओं से फीडबैक लेने के लिए 18 जून को एक बैठक बुलायी है। पार्टी के एक विधायक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | त्रिपुरा कांग्रेस ने पंचायत चुनाव के वास्ते गठबंधन पर निर्णय लेने क लिए 18 जून को बैठक बुलायी

अगरतला, 15 जून कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई ने राज्य में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के वास्ते वामदलों के साथ गठबंधन के विषय पर अपने नेताओं से फीडबैक लेने के लिए 18 जून को एक बैठक बुलायी है। पार्टी के एक विधायक ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राज्य में जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों के लिए अगस्त में चुनाव होने वाले हैं।

विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आशीष साहा ने आगामी पंचायत चुनाव के वास्ते गठबंधन की रणनीति पर पार्टी नेताओं की राय जानने के लिए 18 जून को एक बैठक बुलायी है।’’

पिछले साल विधानसभा चुनाव एवं हाल के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने वामदलों के साथ गठजोड़ किया था, लेकिन यह प्रयोग सफल नहीं हो पाया था।

रॉय बर्मन ने कहा कि जिलों और प्रखंडों के नेताओं की राय पर विचार करने के बाद पंचायत चुनाव के लिए वामदलों के साथ गठबंधन पर ठोस निर्णय लिया जाएगा।

इस बीच प्रदेश कांग्रेस के पांच-सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से भेंट की तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मदन साहा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से भेंट के बाद कहा, ‘‘पिछले चुनाव में विपक्षी दल जिला परिषदों, पंचायत समितियों और ग्राम पंचायतों की कुल सीट में से 95 प्रतिशत पर अपने उम्मीदवार नहीं उतार पाए थे। हमने राज्य निर्वाचन आयोग से अनुरोध किया कि वे ऐसे कदम उठाएं, जिससे विपक्षी दल निर्धारित समय में अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2024 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).