देश की खबरें | त्रिपुरा के मुख्यमंत्री आठ जुलाई को लेंगे विधायक के रूप में शपथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा आठ जुलाई को विधायक के रूप में शपथ लेंगे, जिन्होंने टाउन बोरडोवाली विधानसभा सीट से उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, चार जुलाई त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा आठ जुलाई को विधायक के रूप में शपथ लेंगे, जिन्होंने टाउन बोरडोवाली विधानसभा सीट से उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। त्रिपुरा विधानसभा के अध्यक्ष रतन चक्रवर्ती ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चक्रवर्ती ने मीडिया को बताया कि साहा ने सोमवार को दिल्ली में राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की तथा राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा दे दिया।

उपचुनाव में चुने गए चार विधायकों में से तीन सुदीप रॉय बर्मन (कांग्रेस), मलिना देबनाथ (भाजपा) और स्वप्ना दास (भाजपा) ने 29 जून को शपथ ली थी। हालांकि, साहा 'तकनीकी कारणों' से शपथ नहीं ले पाए थे।

साहा ने 14 मई को बिप्लब कुमार देब की जगह त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया था। बिप्लब देब राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री थे।

दंत चिकित्सक से नेता बने साहा ने संवैधानिक प्रावधान को पूरा करने के लिए उपचुनाव लड़ा था और 26 जून को छह हजार से अधिक मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

साहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान