एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | त्रिपुरा: 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सोशल मीडिया पर दोस्त बने दो लोगों ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | त्रिपुरा: 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो लोगों ने कई बार किया दुष्कर्म

अगरतला, दो मई त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में 16 वर्षीय किशोरी के साथ सोशल मीडिया पर दोस्त बने दो लोगों ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि किशोरी की मार्च में फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दोनों से दोस्ती हुई थी।

बिशालगढ़ महिला पुलिस थाने की प्रभारी शेउली दास ने बताया कि लड़की 27 अप्रैल को जिले के एक दूरदराज के गांव में एक आरोपी के घर गई थी उस दौरान आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

अधिकारी ने कहा कि वह अगली सुबह घर लौट आई।

किशोरी के परिजनों को संदेह हुआ कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है तो उन्होंने उससे पूछा जिसके बाद उसने अपनी मां को सारी बात बताई।

पुलिस ने कहा कि मंगलवार को पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और दो आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया।

दास ने बताया, "हमने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को एक अदालत ने दो सप्ताह के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हम अन्य आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).