एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | त्रिकूद खिलाड़ी चित्रावल, भाला फेंक खिलाड़ी रोहित चोट के कारण एशियाई चैंपियनशिप से हटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिकूद खिलाड़ी प्रवीण चित्रावल और भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव चोट के कारण बुधवार से शुरू होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हट गये।

देश की खबरें | त्रिकूद खिलाड़ी चित्रावल, भाला फेंक खिलाड़ी रोहित चोट के कारण एशियाई चैंपियनशिप से हटे

नयी दिल्ली, नौ जुलाई त्रिकूद खिलाड़ी प्रवीण चित्रावल और भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव चोट के कारण बुधवार से शुरू होने वाली एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप से हट गये।

इन दोनों खिलाड़ियों के हटने से भारत की पदक संभावनाओं को झटका लगा है।

मौजूदा सत्र में सबसे अधिक दूरी तय करने वाले लंबी कूद एथलीट जेसविन एल्ड्रिन को भी 54 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया था। फिटनेस समस्या के कारण 30 जून को लुसाने डायमंड लीग से हटने के बाद इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में उनकी भागीदारी संदिग्ध हो गई थी।

यादव और चित्रावल उस टीम के साथ नहीं थे जो शनिवार रात दिल्ली और बेंगलुरु से रवाना हुई थी।

टीम के एक कोच ने रविवार को पीटीआई को बताया, ‘‘हां, केवल जेसविन ही नहीं, प्रवीण चित्रावल और रोहित यादव ने भी चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है।’’

यादव कोहनी की समस्या के कारण बाहर हुए हैं, जबकि चित्रावल की चोट के बारे में पता नहीं है।

इस बीच यह भी पता चला है कि 400 मीटर के धावक मोहम्मद अनस और अंजलि देवी भी बैंकॉक जाने वाली टीम के साथ नहीं गए थे। हालांकि इसका कारण पता नहीं चल पाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2023 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).