खेल की खबरें | त्रिपाठी के शतक से महाराष्ट्र ने सेना को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राहुल त्रिपाठी के 111 रन की मदद से महाराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप ई के मैच में शनिवार को सेना को 61 रन से हरा दिया ।

रांची, 19 नवंबर राहुल त्रिपाठी के 111 रन की मदद से महाराष्ट्र ने विजय हजारे ट्रॉफी के ग्रुप ई के मैच में शनिवार को सेना को 61 रन से हरा दिया ।

सेना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । त्रिपाठी ने कप्तान अंकित बवाने (73) के साथ तीसरे विकेट के लिये 140 रन की साझेदारी की ।

महाराष्ट्र ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 304 रन बनाये । सेना के लिये शुभम रोहिल्ला ने 102 गेंद में 13 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 114 रन बनाये लेकिन बाकी बल्लेबाज कोई योगदान नहीं दे सके ।

सेना के कप्तान रजत पालीवाल ने 35 रन बनाये और रोहिल्ला के साथ तीसरे विकेट के लिये 72 रन की साझेदारी की ।

एक अन्य मैच में मुंबई ने मिजोरम को सात विकेट से हराया । मुंबई ने 192 रन का लक्ष्य 22.3 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें पृथ्वी साव ने 54, यशस्वी जायसवाल ने 63 और अरमान जाफर ने 55 रन का योगदान दिया ।

वहीं बंगाल ने रेलवे को 57 रन से मात दी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\