देश की खबरें | तृणमूल सांसद शताब्दी राय ने पार्टी के साथ अनबन के संकेत दिये, शनिवार को ले सकती हैं 'निर्णय'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बीरभूम से तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी राय ने संकेत दिया है कि सत्तारूढ़ पार्टी से उन्हें दिक्कत हो रही है और वह शनिवार को कोई ''निर्णय'' ले सकती हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 15 जनवरी पश्चिम बंगाल के बीरभूम से तृणमूल कांग्रेस की सांसद शताब्दी राय ने संकेत दिया है कि सत्तारूढ़ पार्टी से उन्हें दिक्कत हो रही है और वह शनिवार को कोई ''निर्णय'' ले सकती हैं।

सिनेमा से सियासत में आईं राय ने अपनी एक फेसबुक पोस्ट में दावा किया है कि उनके संसदीय क्षेत्र में चल रहे पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में उन्हें नहीं बताया जा रहा है, और इससे उन्हें ''मानसिक कष्ट'' हुआ है।

नयी दिल्ली जा रहीं राय ने कहा कि अगर वह कोई ‘‘फैसला’’ करती हैं तो शनिवार दोपहर दो बजे लोगों को उसके बारे में बताएंगी।

राय की इस पोस्ट से टीएमसी में हलचल मच गई है। पार्टी ने उनसे बात करने का वादा किया है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बीरभूम जिला टीएमसी प्रमुख अनुव्रत मंडल से उनके मतभेद हैं।

राय ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''इस क्षेत्र में मेरा निकट संबंध है। लेकिन हाल ही में कई लोग मुझसे पूछ चुके हैं कि मैं पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों से नदारद क्यों हूं। मैं उनको बताना चाहती हूं कि मैं सभी कार्यक्रमों में शरीक होना चाहती हूं लेकिन मुझे मेरे संसदीय क्षेत्र में आयोजित पार्टी कार्यक्रमों की जानकारी नहीं दी जा रही, तो मैं कैसे शरीक हो सकती हूं। इसके चलते मुझे मानसिक कष्ट हुआ है।''

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पार्टी राय से बात करेगी।

राय के अलावा टीएमसी के एक और वरिष्ठ नेता एवं राज्य के मंत्री राजीव बनर्जी ने भी एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कहा है कि वह शनिवार को दोपहर में फेसबुक लाइव के जरिये अपने अगले कदम के बारे में बताएंगे। बनर्जी ने पार्टी से दूरी बना रखी है।

जोहेब नरेश शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान