ताजा खबरें | तृणमूल सांसद ने सत्तापक्ष पर नफरत को शह देने का आरोप लगाया, ठाकुर ने बंगाल सरकार को विफल बताया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. तृणमूल कांग्रेस की सांसद प्रतिमा मंडल ने बुधवार को लोकसभा में दावा किया कि देश में नफरत और हिंसा का माहौल बढ़ाया जा रहा है और इसे सत्तापक्ष की शह मिल रही है।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई तृणमूल कांग्रेस की सांसद प्रतिमा मंडल ने बुधवार को लोकसभा में दावा किया कि देश में नफरत और हिंसा का माहौल बढ़ाया जा रहा है और इसे सत्तापक्ष की शह मिल रही है।

इस पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल सांसद ने सदन में झूठ बोला है और गुमराह किया है क्योंकि कानून-व्यवस्था राज्यों का विषय है तथा इस मामले में पश्चिम बंगाल सरकार पूरी तरह विफल रही है।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की सांसद प्रतिमा मंडल ने सदन में शून्यकाल के दौरान दावा किया, ‘‘महंगाई जैसे मुद्दों से देश का ध्यान भटकाने के लिए नफरत का माहौल बढ़ाया जा रहा है...इसे सत्तापक्ष की मदद मिल रही है..अगर कदम उठाए नहीं गए तो स्थानीय स्तर पर सुरक्षा चुनौती पैदा हो सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार नींद से जागे और उचित कदम उठाए।’’

इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘‘सांसद ने बगैर तथ्य के झूठे आरोप लगाये हैं। कानून व्यवस्था राज्यों का विषय है। उन्हें पश्चिम बंगाल की बात करनी चाहिए थी जहां की सरकार विफल है। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो रही है।’’

उन्होंने पश्चिम बंगाल के एक मंत्री की करीबी के आवास से करोड़ों रुपये की बरामदगी का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘सांसद को अपनी बात वापस लेनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए।’’

सदन में भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह ने कहा कि यूक्रेन से लौटे उन मेडिकल छात्रों की पढ़ाई की व्यवस्था करनी चाहिए जिनकी शिक्षा वहां अधूरी रह गई थी।

जनता दल (यू) सांसद सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि केंद्र सरकार को बिहार में केंद्रीय टीम भेजकर सूखे की स्थिति का आकलन कराना चाहिए और उचित मदद मुहैया कराई जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड