एजेंसी न्यूज

कोविड-19 संकट पर भाजपा के हमले का तृणमूल कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान के जरिये करेगी मुकाबला

तृणमूल इसके तहत भाजपा शासित गुजरात और मध्यप्रदेश में महामारी से निपटने में कथित खराब प्रदर्शन आंकड़ों और वीडियो से उजागर करेगी।

कोविड-19 संकट पर भाजपा के हमले का तृणमूल कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान के जरिये करेगी मुकाबला
जमात

कोलकाता, 11 मई पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस कोविड-19 संकट का कथित रूप से ठीक से मुकाबला नहीं करने के भाजपा के आरोपों का मुकाबला सोशल मीडिया अभियान से करेगी।

तृणमूल इसके तहत भाजपा शासित गुजरात और मध्यप्रदेश में महामारी से निपटने में कथित खराब प्रदर्शन आंकड़ों और वीडियो से उजागर करेगी।

तृणमूल कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि भाजपा पर हमले की रणनीति तृणमूल नेतृत्व के चुनिंदा विधायकों एवं चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ रविवार रात से शुरू हुई कई ऑनलाइन बैठकों में चर्चा के बाद बनी।

उन्होंने बताया कि इसमें कोविड-19 पर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ भाजपा के ‘‘झूठ’’ के अभियान का मुकाबला करने के लिए जवाबी सोशल मीडिया अभियान शुरू करने का फैसला किया गया।

सूत्रों ने बताया कि तृणमूल नेतृत्व और प्रशांत किशोर ने पार्टी नेताओं से भाजपा शासित राज्यों मध्यप्रदेश और गुजरात के उन आंकड़ों, वीडियो और सांख्यिकी का इस्तेमाल करने को कहा है ताकि भाजपा के खराब प्रदर्शन को रेखांकित किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा से कड़ी टक्कर मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस ने 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए प्रशांत की सेवाएं ली है।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा की कथित झूठी और फर्जी खबर के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व बुधवार से सोशल मीडिया अभियान शुरू करेगा।

तृणमूल पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पहचान गुप्त रखते हुए ‘पीटीआई-’ को बताया, ‘‘हम स्थानीय प्रशासन और विधायकों के रिकॉर्ड संदेश प्रसारित करेंगे, खासतौर पर कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से घोषित निषिद्ध क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के संदेश। इनमें राज्य सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी होगी और भाजपा के झूठ का पर्दाफाश होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).