एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा उम्मीदवारों की अपनी पूरी सूची शुक्रवार को और चुनावी घोषणापत्र अगले सप्ताह के शुरुआत में जारी किये जाने की संभावना है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी।

देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस शुक्रवार को उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है

कोलकाता, तीन मार्च पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) द्वारा उम्मीदवारों की अपनी पूरी सूची शुक्रवार को और चुनावी घोषणापत्र अगले सप्ताह के शुरुआत में जारी किये जाने की संभावना है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी।

सूत्रों ने कहा कि टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पिछले चुनावों की तरह उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगी।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘हमने 27 फरवरी को मतदान की तारीखों की घोषणा से पहले ही मसौदा सूची तैयार कर ली थी, हमने शुरू में चरणों में सूची जारी करने का फैसला किया था। हालांकि अब पार्टी प्रमुख द्वारा 294 उम्मीदवारों की पूरी सूची 5 मार्च को घोषित की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा अपना घोषणापत्र 9 मार्च को जारी किये जाने की उम्मीद है।

टीएमसी के सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची से ऐसे वर्तमान विधायकों के नाम हटाने का फैसला किया है जो 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी की योजना युवाओं, महिलाओं और ऐसे नेताओं को उम्मीदवार बनाने की है जिनकी स्वच्छ छवि और उनके क्षेत्रों में स्वीकार्यता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2021 12:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).