देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों का ममता बनर्जी सरकार पर से विश्वास उठ गया: दिलीप घोष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों का राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर से विश्वास उठ गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 28 नवंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों का राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर से विश्वास उठ गया है।

घोष ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यदि तृणमूल कांग्रेस के विधायक ही पार्टी पर विश्वास नहीं कर रहे हैं तो आम लोग कैसे करेंगे।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- पीएम मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया.

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री के निवास पर हुई आपात बैठक का हवाला देते कहा, ‘‘ दीदी राज्य के आपदा प्रबंधन में विफल रही हैं और अब वह पार्टी के आपदा प्रबंधन में व्यस्त हैं। अब ऐसी बैठकें अधिक होंगी क्योंकि कई लोग भाजपा में शामिल होने की कतार में हैं। ’’

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के आठ या नौ नवंबर के पश्चिम बंगाल आने की संभावना है।

यह भी पढ़े | MHT CET PCM & PCB Result 2020 Date and Time: एमएचटी सीईटी पीसीएम और पीसीबी रिजल्ट आज हो सकते हैं घोषित, आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर ऐसे करें चेक.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ तृणमूल के दिन अब बीत गये। पुलिस उनके नियंत्रण में है, फिर भी लोग हमसे जुड़ रहे हैं जिसका मतलब है कि पार्टी अब खत्म हो गयी है।’’

शुक्रवार को तृणमूल विधायक मिहिर गोस्वामी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र की दिशादृष्टि के अनुरूप राज्य में एक ‘नये राजनीतिक युग’ को लेकर आशान्वित हैं।

घोष ने कहा, ‘‘ गोस्वामी का भाजपा से जुड़ना बस शुरुआत है, आने वाले महीनों में और लोग भाजपा से जुड़ेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड