देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस के पास एक तिहायी महिला सांसद: ओ'ब्रायन ने भाजपा पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिला आरक्षण विधेयक पर नए सिरे से चर्चा के बीच, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने मंगलवार को कहा कि संसद में उनकी पार्टी की पहले से ही एक तिहाई महिला सांसद हैं, जबकि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केवल 14 प्रतिशत महिला सांसद हैं।

नयी दिल्ली, पांच सितंबर महिला आरक्षण विधेयक पर नए सिरे से चर्चा के बीच, तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन ने मंगलवार को कहा कि संसद में उनकी पार्टी की पहले से ही एक तिहाई महिला सांसद हैं, जबकि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केवल 14 प्रतिशत महिला सांसद हैं।

ओ'ब्रायन ने एक बयान में कहा, ‘‘संसद के विशेष सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिला आरक्षण विधेयक लाने को लेकर लुटियन इलाके में चर्चा है। भाजपा के पास 14 प्रतिशत महिला सांसद हैं, तृणमूल कांग्रेस के पास पहले से ही 30 प्रतिशत से अधिक महिला सांसद हैं।’’

लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस की नौ महिला सदस्य हैं, जो उनकी कुल संख्या 23 सांसदों का लगभग 40 प्रतिशत है।

टीएमसी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 17 पर महिलाओं को टिकट दिया, जिससे 40 प्रतिशत सीटें महिला उम्मीदवारों को मिलीं।

उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि वह दिन दूर नहीं जब महिलाओं को देश की विधानसभाओं में उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा, जिससे संसद के आगामी विशेष सत्र में लाए जाने वाले विधेयक पर अटकलें तेज हो गईं।

मंगलवार को तेलंगाना विधानपरिषद सदस्य (एमएलसी) एवं राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने भी सभी 47 राजनीतिक दलों के अध्यक्षों को पत्र लिखकर इस कानून को पारित करने के लिए उनका समर्थन मांगा।

महिला आरक्षण विधेयक 15 वर्षों के लिए लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करेगा।

विधायिका में महिलाओं को आरक्षण प्रदान करने के लिए एक विधेयक मार्च 2010 में राज्यसभा में पारित किया गया था, लेकिन लोकसभा में इसे मंजूरी नहीं मिल सकी और इसलिए उसकी अवधि समाप्त हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड