एजेंसी न्यूज

Trinamool Congress Foundation Day: तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ममता ने लिया देश के संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का संकल्प

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और देश के संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का गठन एक जनवरी, 1998 को हुआ था.

Trinamool Congress Foundation Day: तृणमूल कांग्रेस का स्थापना दिवस, मुख्यमंत्री ममता ने लिया देश के संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का संकल्प
Bengal CM Mamata Banerjee

कोलकाता, 1 जनवरी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और देश के संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया. तृणमूल कांग्रेस (TMC) का गठन एक जनवरी, 1998 को हुआ था. बनर्जी ने कांग्रेस छोड़कर टीएमसी के रूप में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई थी.

बनर्जी ने कहा, “वे सभी जिन्होंने शुरू से ही हमारा समर्थन किया है और विभिन्न राज्यों में पार्टी में शामिल हुए हमारे नए सदस्य मिलकर अपने महान देश के संघीय ढांचे को मजबूत बनाना जारी रखेंगे; हम लोगों की सेवा में खुद को समर्पित करते हैं और एक बार फिर उनका कल्याण सुनिश्चित करने का वादा करते हैं.” तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि 2024 में केंद्र में विपक्षी दलों के नेतृत्व में सरकार बनेगी और तृणमूल कांग्रेस उसकी “धुरी” के रूप में उभरने का संकल्प लेती है. यह भी पढ़ें : कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को 2024 के लोकसभा चुनाव का ‘सेमी-फाइनल’ माना जा रहा

टीएमसी महासचिव घोष ने कहा, “यह वास्तव में बहुत गर्व और सम्मान की बात है कि टीएमसी ने आज अपने 25वें वर्ष में कदम रखा है, जिसमें से 13 साल से हम पश्चिम बंगाल में सत्ता में हैं. अब हमारा लक्ष्य 2014 में विपक्षी दलों के नेतृत्व में बनने वाली केंद्र सरकार की धुरी के रूप में उभरना है. हम जनता को एक विकल्प प्रदान करना चाहते हैं.”

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).