देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की पार्षद को गोली मारी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस की एक पार्षद को उत्तर 24 परगना जिले में उनके घर के पास शनिवार को गोली मारी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, चार जुलाई तृणमूल कांग्रेस की एक पार्षद को उत्तर 24 परगना जिले में उनके घर के पास शनिवार को गोली मारी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प़ुलिस ने बताया कि उत्तर बैरकपुर नगर निगम के वार्ड नंबर दो की पार्षद चंपा दास को पैर में गोली मारी गई।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: TMC काउंसलर चंपा दास को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी.

पुलिस ने बताया कि घटना शाम के वक्त इचापोर इलाके में हुई और इससे इलाके में दशहत फैल गई।

दास को पहले बैरकपुर में एक निजी अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए कोलकाता भेजा गया।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगालः उत्तरी बैरकपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 2 की पार्षद चंपा दास को अपराधियों ने मारी गोली: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया की मामले की जांच चल रही है।

दास ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता था लेकिन 2019 में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थीं। पार्टी ने आरोप लगाया कि घटना के पीछे विपक्ष का हाथ है।

तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ मंत्री ज्योतिप्रियो मलिक ने कहा,‘‘ वह अपने क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हैं। घटना के पीछे जिनका हाथ है, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। पिछले एक वर्ष से विपक्ष क्षेत्र में भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\