एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद पर हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नगर निगम (केएमसी) वार्ड संख्या 108 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद सुशांत घोष शुक्रवार शाम उस समय बाल-बाल बच गए, जब दो व्यक्तियों ने उन पर नजदीक से गोली चलाने की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद पर हमला

कोलकाता, 15 नवंबर कोलकाता नगर निगम (केएमसी) वार्ड संख्या 108 के तृणमूल कांग्रेस पार्षद सुशांत घोष शुक्रवार शाम उस समय बाल-बाल बच गए, जब दो व्यक्तियों ने उन पर नजदीक से गोली चलाने की कोशिश की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दोपहिया वाहन पर आए दो हमलावरों में से एक ने जब पिस्तौल का ट्रिगर दबाया तो कोई गोली नहीं चली।

उन्होंने बताया कि हमलावरों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब 8:10 बजे हुई।

घोष ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई सुराग नहीं है कि हमले के पीछे कौन है।

घोष ने कहा, "मैं 12 वर्षों से पार्षद हूं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझ पर हमला हो सकता है और वह भी तब जब मैं अपने क्षेत्र में बैठा हूं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 12:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).