एजेंसी न्यूज

तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के छह विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की घोषणा की. इन छह क्षेत्रों के विधायकों के इस साल हुए लोकसभा चुनावों में जीत के बाद इस्तीफे के कारण उपचुनाव की जरूरत पड़ी.

तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल की छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

कोलकाता, 20 अक्टूबर : तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के छह विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए शनिवार को उम्मीदवारों की घोषणा की. इन छह क्षेत्रों के विधायकों के इस साल हुए लोकसभा चुनावों में जीत के बाद इस्तीफे के कारण उपचुनाव की जरूरत पड़ी.

तृणमूल कांग्रेस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कूच बिहार जिले के सीताई से संगीता रॉय, अलीपुरद्वार के मदारीहाट से जय प्रकाश टोप्पो, नैहाटी से सनत डे, उत्तर 24 परगना के हरोआ से एसके रबीउल इस्लाम, बांकुड़ा के तलडांगरा से फाल्गुनी सिंहबाबू और पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर से सुजॉय हाजरा को मैदान में उतारा गया है. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री ने किया 6700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण

तृणमूल कांग्रेस ने 2021 के विधानसभा चुनावों में इनमें से पांच सीट पर जीत दर्ज की थी. मदारीहाट में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2024 05:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).