देश की खबरें | बंगाल में तृणमूल व भाजपा ने रैलियां निकालीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी भाजपा ने रैलियां निकालीं। जहां टीएमसी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं भाजपा ने राज्य में ‘खराब’ होती कानून व्यवस्था के विरूद्ध रैली निकाली।

कोलकाता, 29 मार्च पश्चिम बंगाल में मंगलवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी भाजपा ने रैलियां निकालीं। जहां टीएमसी ने ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया, वहीं भाजपा ने राज्य में ‘खराब’ होती कानून व्यवस्था के विरूद्ध रैली निकाली।

टीएमसी के युवा और छात्र इकाई के सदस्यों ने पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों में वृद्धि के लिए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जबकि भगवा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीरभूम घटना के लिए टीएमसी के विरुद्ध नारे लगाए जिसमें नौ लोगों की जलने से मौत हो गई थी।

तृणमूल छात्र परिषद के प्रदेश प्रमुख तृणांकुर भट्टाचार्य ने कहा, “पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के तुरंत बाद, केंद्र की भाजपा सरकार ने कई बार ईंधन की कीमतों में वृद्धि की। इससे लोगों पर बोझ बढ़ गया है। हमारी रैली केंद्र की इस जनविरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ है।”

रैली दक्षिण कोलकाता के कालीघाट इलाके में हाजरा क्रॉसिंग से शुरू हुई और शहर के मध्य भाग में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर समाप्त हुई।

रैली में शामिल लोगों ने हावड़ा जिले के अमता में छात्र नेता अनीस खान की मौत की एसआईटी द्वारा "निष्पक्ष" जांच को रोकने के लिए भाजपा की कथित साजिश के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपा नेता इंद्रनील खान ने मुरलीधर लेन स्थित पार्टी के राज्य ईकाई कार्यालय से मध्य कोलकाता के न्यू मार्केट क्षेत्र तक एक रैली का नेतृत्व किया।

प्रदेश भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार ने पत्रकारों से कहा, “ छात्र नेता अनीस खान की हत्या और नौ लोगों को जला कर मारने, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे, ने टीएमसी के आपराधिक लक्षणों को उजागर कर दिया है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\