देश की खबरें | विधानसभा में प्रणब मुखर्जी और मोतीलाल वोरा सहित दिवंगत सदस्‍यों को श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उत्‍तर प्रदेश के पूर्व राज्‍यपाल मोतीलाल वोरा, विधानसभा के दिवंगत हुए सदस्‍यों, उत्‍तराखंड त्रासदी और कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

लखनऊ, 19 फरवरी उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी, उत्‍तर प्रदेश के पूर्व राज्‍यपाल मोतीलाल वोरा, विधानसभा के दिवंगत हुए सदस्‍यों, उत्‍तराखंड त्रासदी और कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

विधानसभा में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। भारतीय राजनीति में उनका अहम योगदान रहा।

योगी ने कहा कि मुखर्जी सौम्‍य और मृदुभाषी नेता थे जिन्हें अंतरराष्‍ट्रीय तथा वित्‍तीय मामलों की समझ थी।

योगी ने वोरा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके राजनीतिक जीवन की चर्चा की।

मुख्‍यमंत्री ने विधानसभा के दिवंगत हुए सदस्‍यों, उत्‍तराखंड आपदा में मारे गए लोगों के अलावा कोरोना वायरस संक्रमण के चलते जान गंवाने वाले लोगों को भी सदन की ओर से श्रद्धांजलि दी।

नेता विपक्ष राम गोविंद चौधरी, बसपा के नेता लालजी वर्मा, कांग्रेस के अख्‍तर मसूद, अपना दल के नील रतन पटेल और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओम प्रकाश राजभर ने भी सदन से खुद को संबद्ध करते हुए अपने-अपने दल की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की।

चौधरी ने किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले उत्‍तर प्रदेश के दो किसानों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू