एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | चिनार कोर युद्ध स्मारक पर सिपाही करनवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना की 15वीं कोर के जनरल अफसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट डी. पी. पांडेय ने बृहस्पतिवार को सिपाही करनवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश की खबरें | चिनार कोर युद्ध स्मारक पर सिपाही करनवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई

श्रीनगर, 21 अक्टूबर सेना की 15वीं कोर के जनरल अफसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट डी. पी. पांडेय ने बृहस्पतिवार को सिपाही करनवीर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिपाही सिंह जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों के साथ बुधवार को हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे।

सेना के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जीओसी चिनार कोर और सभी रैंक ने चिनार कोर युद्ध स्मारक पर 44 राष्ट्रीय राइफल में तैनात बहादुर सिपाही करनवीर सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया।’’

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में मिली पुष्ट सूचना के आधार पर 20 अक्टूबर की सुबह घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया गया और इसी दौरान हुई मुठभेड़ में सिपाही सिंह बुरी तरह घायल हो गए। बाद में उनका निधन हो गया ।

सिंह (25) 2015 में सेना में शामिल हुए थे और वह मध्य प्रदेश में सतना जिले के डालडाल गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में मां हैं।

अधिकारी ने बताया कि सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके गांव ले जाया जाएगा और पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2021 10:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).