देश की खबरें | राजू श्रीवास्तव की याद में रविवार को होगी श्रद्धांजलि सभा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजू श्रीवास्तव के परिवार ने शनिवार को कहा कि कि हास्य कलाकार की याद में 25 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

मुंबई, 24 सितंबर राजू श्रीवास्तव के परिवार ने शनिवार को कहा कि कि हास्य कलाकार की याद में 25 सितंबर को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।

श्रीवास्तव का 41 दिन तक भर्ती रहने के बाद बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-दिल्ली में निधन हो गया था।

श्रीवास्तव के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किए गए एक बयान में परिवार ने कहा कि श्रद्धांजलि सभा रविवार को इस्कॉन-जुहू में शाम चार बजे से शाम छह बजे तक होगी।

दिल्ली में एक होटल के जिम में कसरत के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद 58 वर्षीय स्टैंड-अप कॉमेडियन को 10 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

बृहस्पतिवार को दिल्ली में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

श्रीवास्तव के परिवार में उनकी पत्नी शिखा, पुत्री अंतरा और पुत्र आयुष्मान हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now