जरुरी जानकारी | त्रेहान आइरिस, बोल्ट ने ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए हाथ मिलाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी त्रेहान आइरिस ने ईवी चार्जिंग नेटवर्क बोल्ट के साथ सोहना रोड पर आइरिस टेक पार्क और आइरिस ब्रॉडवे मॉल में 10 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए करार किया है।
गुरुग्राम, सात जून रियल एस्टेट कंपनी त्रेहान आइरिस ने ईवी चार्जिंग नेटवर्क बोल्ट के साथ सोहना रोड पर आइरिस टेक पार्क और आइरिस ब्रॉडवे मॉल में 10 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए करार किया है।
यह साझेदारी ईवी उपयोगकर्ताओं को प्रौद्योगिकी पार्क में चार्जिंग बुनियादी ढांचे तक पहुंच प्रदान करेगी। दोनों कंपनियों की कई अन्य स्थानों पर बोल्ट ईवी चार्जिंग समाधान लगाने की योजना है।
त्रेहान आइरिस के कार्यकारी निदेशक अमन त्रेहन ने बयान में कहा, ‘‘आइरिस टेक पार्क और आइरिस ब्रॉडवे में इन ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए बोल्ट समूह के साथ साझेदारी करके हम रोमांचित हैं। यह आगंतुकों और अन्य लोगों के लिए निर्बाध और किफायती ईवी बुनियादी ढांचे को सुविधाजनक बनाने की पहल है।’’
उन्होंने कहा कि इससे लोगों के बीच ईवी की स्वीकार्यता बढ़ेगी। साथ ही टिकाऊ और कार्बन मुक्त गतिशीलता की ओर देश आगे बढ़ेगा।
समझौते के अनुसार चार्जिंग स्टेशनों के रखरखाव की जिम्मेदारी बोल्ट की होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)