जरुरी जानकारी | कम चर्चित जगहों की यात्रा बनी भारतीयों की पसंद: एयरबीएनबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में लोकप्रिय पयर्टन स्थलों से इतर स्थानों को लेकर पर्यटकों की दिलचस्पी बढ़ी है। पिछले साल तेलंगाना का माधापुर, तमिलनाडु के रामेश्वरम और वैल्लूर, मेघालय का चेरापूंजी और महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ शीर्ष पसंदीदा पर्यटक स्थल बनकर उभरे हैं।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी भारत में लोकप्रिय पयर्टन स्थलों से इतर स्थानों को लेकर पर्यटकों की दिलचस्पी बढ़ी है। पिछले साल तेलंगाना का माधापुर, तमिलनाडु के रामेश्वरम और वैल्लूर, मेघालय का चेरापूंजी और महाराष्ट्र के पिंपरी-चिंचवाड़ शीर्ष पसंदीदा पर्यटक स्थल बनकर उभरे हैं।

ऑनलाइन रिहाइश मुहैया कराने वाली कंपनी एयरबीएनबी के सोमवार को जारी आंकड़ों से यह रुझान सामने आया है। इससे पता चलता है कि वर्ष 2022 में अंतरराष्ट्रीय यात्रा में भी मजबूत पुनरुद्धार हुआ है और यह चलन 2023 में भी जारी रहने की संभावना है।

एयरबीएनबी के मुताबिक, भारतीयों ने दुनियाभर के सबसे लोकप्रिय शहरों को खोजा। इसके अलावा एकल यात्रा 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही में सबसे लोकप्रिय रूझान के रूप में सामने आई।

एयरबीएनबी ने कहा कि कम-चर्चित जगहों की यात्राएं करने के रूझान से स्थानीय समुदायों को लाभ मिला और पर्यटन पुनरुद्धार में भी मदद मिली। इसमें कहा गया कि घरेलू स्तर पर भारतीयों ने तमिलनाडु, महाराष्ट्र, मेघालय और तेलंगाना जैसे राज्यों में घूमने का मन बनाया।

वर्ष 2022 की तीसरी तिमाही में भारतीय पर्यटकों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा जानकारी दुबई, लंदन, पेरिस, टोरंटो और न्यूयॉर्क जैसे शहरों के बारे में जुटाई।

आतिथ्य के मामले में एयरबीएनबी पर लोगों ने सबसे ज्यादा अंक दिल्ली, गोवा, केरल, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश को दिए। वहीं, 2022 में घरेलू स्थानों पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले स्थलों में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता थे।

एयरबीएनबी के महाप्रबंधक (भारत, दक्षिण-पूर्व एशिया, हांगकांग और ताइवान) अमनप्रीत बजाज ने कहा, ‘‘ऐसा अनुमान है कि यात्री इस वर्ष बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय यात्राओं पर जाएंगे और भारत में उन स्थलों की यात्रा करेंगे जो मशहूर पर्यटन स्थलों में नहीं गिने जाते। यात्रा की बढ़ती इच्छा एक सकारात्मक संकेत है।’’

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 2022 में सर्वाधिक संख्या में बुकिंग मुंबई, नयी दिल्ली, गुवाहाटी, गोवा और हैदराबाद के लिए हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\